
कनाडा में 24 वर्षीय भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, कार के अंदर मिला शव
AajTak
कनाडा के वैंकूवर में 12 अप्रैल को एक ऑडी कार में 24 वर्षीय भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतक हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला था. परिजनों ने सरकार से अंतिम संस्कार के लिए उसके शव को घर वापस लाने की व्यवस्था करने की गुजारिश की है.
कनाडा (Canada) के वैंकूवर में ऑडी कार के अंदर अज्ञात बदमाशों ने हरियाणा के एक 24 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक इस वारदात को 12 अप्रैल के दिन अंजाम दिया गया. वैंकूवर पुलिस ने एक बयान में कहा कि जब निवासियों ने गोलियों की आवाज सुनी, तो उन्होंने इलाके में एक कार के अंदर चिराग अंतिल को मरा हुआ पाया. मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है.
चिराग अंतिल 2022 में एमबीए करने के लिए स्टडी वीजा पर हरियाणा के सोनीपत से वैंकूवर गए हुए थे. उसने अपनी डिग्री हासिल कर ली थी और नौकरी कर रहा था.
परिजनों की सरकार से गुजारिश
मृतक छात्र के परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से इंसाफ की अपील की है और अंतिम संस्कार के लिए शव को घर वापस लाने की व्यवस्था करने की गुजारिश की है. पीड़ित के भाई रोनित ने कहा कि उन्होंने 12 अप्रैल की सुबह चिराग अंतिल से बात की थी. उन्होंने बताया कि गोली लगने से पहले उनका भाई खुश दिख रहा था.
रोनित ने कहा कि जिस पुलिसकर्मी ने हमें यह खबर दी, उससे हमने लगातार फोन पर बात की है लेकिन हमें कुछ नहीं बताया गया कि यह घटना कैसे हुई. हम पीएम मोदी और जयशंकर से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द इंसाफ के लिए कदम उठाएं. रोनित ने बताया कि वह और उनकी मां चिराग अंतिल के दोस्तों के साथ लगातार संपर्क में थे.
यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा सिलसिला: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत, क्लीवलैंड में मिला शव, मास्टर्स के लिए गया था US

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







