
कनाडा में बैठे गैंगस्टर अर्श डाला के दो शूटर गिरफ्तार, फरीदकोट में गुरप्रीत सिंह की हत्या में थे शामिल
AajTak
कनाडा में बैठे गैंगस्टर अर्श डाला के दो शूटरों को पंजाब पुलिस ने SSOC और AGTF के साथ मिलकर गिरफ्तार किया है. ये दोनों शूटर फरीदकोट में गुरप्रीत सिंह की हत्या में शामिल थे और इन्हीं ने ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की हत्या को अंजाम दिया था.
पंजाब के फरीदकोट में गुरप्रीत सिंह की हत्या में शामिल गैंगस्टर अर्श डाला के दो शूटरों को पंजाब पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है. इन्हीं दोनों शूटरों ने कनाडा में बैठे गैंगस्टर अर्श डाला के कहने पर ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की भी हत्या की थी.
पंजाब पुलिस के डीजीपी की ओर से ट्वीट कर बताया गया है कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), मोहाली ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और फरीदकोट पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में मिलकर दो शूटरों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों शूटर कनाडा में बैठे गैंगस्टर अर्श डाला के लिए काम करते हैं. इन दोनों ने ही फरीदकोट में गुरप्रीत सिंह का मर्डर किया था.
ग्वालियर में की थी जसवंत सिंह गिल की हत्या
इतना ही नहीं पुलिस पूछताछ में दोनों शूटरों ने बताया कि उन्होंने ही मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की हत्या की थी. आरोपियों ने अर्श डाला के कहने पर ही 7 नवंबर, 2024 को ग्वालियर में इस वारदात को अंजाम दिया. इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों पंजाब लौट आए, जहां उन्हें खरड़ के पास से पकड़ लिया गया. उनकी गिरफ्तारी से राज्य में एक और टारगेट किलिंग को टाल दिया गया है.
दोनों के पास से मॉडर्न हथियार बरामद
इन दोनों के पास से दो अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं. डीजीपी की ओर से कहा गया है कि पंजाब में संगठित अपराध को खत्म करने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और आगे की जांच कर रहे हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











