
कनाडा के डिप्लोमैट्स को भारत का अल्टीमेटम, अगर देश नहीं छोड़ा तो हो सकता है ये एक्शन
AajTak
कनाडा के साथ चल रहे राजनयिक संकट के बीच भारत ने कनाडाई सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है. भारत ने कनाडा को 41 डिप्लोमैट्स 10 अक्टूबर तक वापस बुलाने को कहा है. साथ ही ऐसा न करने पर राजनयिक छूट खत्म करने को कहा है. जानते हैं- ये राजनयिक छूट क्या होती है? और खत्म होने पर क्या असर होता है?
भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद जारी है. इस बीच भारत ने कनाडा को अपने डिप्लोमैट्स वापस बुलाने को कह दिया है.
अंग्रेजी अखबार फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने कनाडा से अपने 41 डिप्लोमैट्स को वापस बुलाने को कहा है. भारत में इस समय कनाडा के 62 डिप्लोमैट्स हैं.
अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, बाकी देशों की तुलना में कनाडा के नई दिल्ली में कई दर्जन ज्यादा राजनयिक हैं.
बताया जा रहा है कि भारत ने अपने डिप्लोमैट्स को वापस बुलाने के लिए 10 अक्टूबर तक का समय दिया है. ये भी बताया जा रहा है कि अगर 10 तारीख के बाद डिप्लोमैट्स यहां रहते हैं तो सभी तरह की राजनयिक छूट खत्म हो जाएगी.
ये राजनयिक छूट क्या है?
जो लोग विदेश में रहकर अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्हें राजनयिक छूट यानी डिप्लोमैटिक इम्युनिटी दी जाती है. इससे ऐसे लोगों को विदेश में कानूनी सुरक्षा मिलती है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








