
कनाडा की तरह पाकिस्तान ने भी भारत पर लगाया गंभीर आरोप, अमेरिका ने दी ये प्रतिक्रिया
AajTak
पाकिस्तान ने दावा किया है कि दो पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या के मामले में हत्यारों और भारतीय एजेंट्स के बीच संबंधों के पुख्ता सबूत मिले हैं. इससे पहले सितंबर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका की बात कही थी. उसके बाद अमेरिकी न्याय विभाग ने एक भारतीय नागरिक पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश करने का आरोप लगाया था.
कनाडा और अमेरिका के बाद पाकिस्तान ने भी भारत पर गंभीर आरोप लगाया है. बुधवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत पर पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या करने का आरोप लगाया है. पाकिस्तान ने दावा किया है कि दो पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या के मामले में हत्यारों और भारतीय एजेंट्स के बीच संबंधों के पुख्ता सबूत मिले हैं. पाकिस्तान के इस आरोप पर अमेरिका ने भी प्रतिक्रिया दी है.
बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप मुख्य प्रवक्ता वेदांत पटेल से जब पूछा गया, "कनाडा और अमेरिका के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत पर विदेशी धरती पर हत्या का आरोप लगाया है. इस तरह की यह तीसरी घटना है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय इस पर क्या सोचता है? मुझे नहीं लगता है कि यह भारत सरकार की नीतियां रही हैं. क्या इसका संबंध प्रधानमंत्री मोदी से है? इस तरह की अंतरराष्ट्रीय हत्याओं का क्या मतलब है?"
इसका जवाब देते हुए वेदांत पटेल ने कहा, "इस मामले को लेकर मेरे पास कोई विशेष जानकारी नहीं है. ऐसे में मैं पाकिस्तान और भारत की सरकार को इस बारे में और अधिक बोलने दूंगा."
पाकिस्तान ने भारत पर लगाया गंभीर आरोप
पाकिस्तान के विदेश सचिव मुहम्मद साइरस सज्जाद काजी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भारतीय एजेंट्स ने पाकिस्तान की धरती पर एक पाकिस्तानी नागरिक शाहिद लतीफ की हत्या की. भारतीय एजेंट्स ने रावला कोट की मस्जिद में पाकिस्तान के एक और नागरिक मोहम्मद रियाज की हत्या के लिए एक हत्यारे को हायर किया. हमारे पास उनके कबूलनामे और पुख्ता सबूत हैं.
पाकिस्तान के आरोपों पर पलटवार करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने पाकिस्तान के विदेश सचिव की भारत के संदर्भ में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स देखी. यह पाकिस्तान का झूठ फैलाने और भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने का हथकंडा है. पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद, संगठित अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों का अड्डा रहा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








