
कड़ाके की ठंड से कांप उठी दिल्ली, रिकॉर्ड नीचे गिरा पारा, शिमला और नैनीताल से भी ज्यादा सर्दी
AajTak
दिल्ली में सफदरजंग वेधशाला के मौसम केंद्र के मुताबिक, गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 4.4 डिग्री और मंगलवार को 8.5 डिग्री था. दिल्ली के लोधी रोड मौसम केंद्र पर तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस, आयानगर केंद्र पर 2.2 डिग्री और रिज के मौसम केंद्र पर 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. गुरुवार को दिनभर भयंकर शीतलहर चली और पारा रिकॉर्ड नीचे गिर गया है. यहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. ये दो साल बाद जनवरी में सबसे कम रिकॉर्ड किया गया है. इसके साथ ही दिल्ली कई हिल स्टेशनों से भी ज्यादा ठंडा रहा. ठंड की वजह से अधिकांश लोग घर के अंदर ही रहे और खुद को गर्म रखने की कोशिश करते रहे. घरों में स्पेस हीटर और गर्म चाय के कपों ने ठंड से थोड़ा राहत देने में मदद की.
हिमालय से बर्फीली हवाएं राष्ट्रीय राजधानी समेत मैदानी इलाकों से टकरा रही हैं, जिसकी वजह से ठंड ने ज्यादा जोर पकड़ लिया है. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की एक अंधेरी परत ने यात्रियों की भी परेशानी को बढ़ा दिया. सुबह करीब साढ़े पांच बजे विजिबिलिटी का लेवल भी 50 मीटर रह गया था. मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार और शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था.
दिल्ली में तीन डिग्री सेल्सियस पारा
दिल्ली में सफदरजंग वेधशाला के मौसम केंद्र के मुताबिक, गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 4.4 डिग्री और मंगलवार को 8.5 डिग्री था. दिल्ली के लोधी रोड मौसम केंद्र पर तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस, आयानगर केंद्र पर 2.2 डिग्री और रिज के मौसम केंद्र पर 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, लोधी रोड, पालम और आयानगर समेत राजधानी के कुछ हिस्सों में भी जबरदस्त ठंड देखने को मिली. यहां अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री कम दर्ज किया गया.
दिल्ली में मसूरी, नैनीताल और शिमला से भी ज्यादा ठंड
इसी तरह, हिमाचल के डलहौजी में 4.9 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 5.2 डिग्री, कांगड़ा में 3.2 डिग्री, शिमला में 3.7 डिग्री, उत्तराखंड के देहरादून में 4.6 डिग्री, मसूरी में 4.4 डिग्री और नैनीताल में 6.2 डिग्री से कम रहा.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









