
कट्टरपंथियों की कठपुतली बनकर रह गए मोहम्मद यूनुस, 'तख्तापलट' के 4 महीने बाद किस हाल में बांग्लादेश?
AajTak
नौकरियों में आरक्षण हटाने को लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट के कुछ ही हफ्तों बाद शेख हसीना को पद छोड़ना पड़ा. अब अंतरिम सरकार के सलाहकार बतौर यूनुस मोहम्मद बांग्लादेश के लीडर हैं. लेकिन ये देश अब अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा को लेकर घिर चुका है. जानिए, हसीना की रवानगी के चार महीने बाद से इस पड़ोसी देश में क्या-क्या बदला.
राजनैतिक उठापटक के बीच अगस्त में शेख हसीना को इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ गया. इस बीच खूब तामझाम के साथ मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाया गया. उम्मीद थी कि इसके बाद देश की राजनैतिक-आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी, हालांकि ऐसा हुआ नहीं. इसके उलट देश कुछ और अशांत लग रहा है. आर्थिक से लेकर फॉरेन पॉलिसी के मामले में क्या हसीना का दौर ज्यादा बेहतर था? जानें, क्या कहते हैं की-इंडिकेटर्स.
क्यों हुआ सत्ता में बदलाव
बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण में सुधार को लेकर जून से लगातार प्रोटेस्ट हो रहे थे. लोगों की मांग थी कि योग्यता के आधार पर नौकरी मिले, न कि कोटा पर. दरअसल, यहां सरकारी जॉब में एक तिहाई पद उन लोगों के लिए था, जिनके पुरखों ने साल 1971 में हुए आजादी के आंदोलन में भाग लिया था. इससे मेरिट वालों के लिए बहुत कम गुंजाइश रह जाती थी. हसीना इसे लेकर घिर गईं. वे बांग्लादेश के संस्थापक नेता शेख मुजीबुर्रहमान की बेटी हैं. उनके बारे में कहा जाने लगा कि वे जानबूझकर आजादी में हिस्सा ले चुके परिवारों के बच्चों के लिए 30 प्रतिशत सीटें रखे हुए हैं. सड़कों पर आया सैलाब इतना आक्रामक हुआ कि 5 अगस्त को तख्तापलट ही हो गया.
इसके बाद मोहम्मद यूनुस को अंतरिम मुख्य सलाहकार के तौर पर चुना गया. नोबेल पुरस्कार विजेता यूनुस के साथ ही उम्मीद थी कि बांग्लादेश की इमेज बेहतर ही होगी, लेकिन की इंडिकेटर्स कुछ और ही बताते हैं. देश में लॉ एंड ऑर्डर के हाल खराब हैं. बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम अलो के साथ एक इंटरव्यू में खुद यूनुस को मानना पड़ा कि बांग्लादेश अल्पसंख्यकों के लिए कभी भी सेफ नहीं था, लेकिन हसीना सरकार का गिरना उन्हें और कमजोर बना गया.
अल्पसंख्यकों को लेकर घिर रहा देश

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







