
कटरीना कैफ ने रिवील किया बेटे का नाम, शेयर की तस्वीर, लिखा- दुआएं पूरी हुईं
AajTak
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने फाइनली बेटे का नाम अनाउंस कर दिया है. फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. अब उन्हें इंतजार है कि कपल कब अपने बेटे की चेहरा रिवील करेगा.
बॉलीवुड के पावर कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बेहद खास खुशखबरी है, कपल ने आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म करते हुए अपने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है, जो कि सच में बेहद प्यारा है.
'विकैट' ने रखा ये क्यूट नाम
कटरीना-विक्की ने अपने नन्हें राजकुमार के जन्म के तीन महीने बाद उसकी पहली झलक दिखाई है. साथ ही उसका प्यारा सा नाम रिवील किया. कपल ने एक तस्वीर शेयर किया जहां कटरीना और विक्की अपने लिटिल चैम्प का हाथ थामे दिखे. वहीं साथ में कैप्शन में लिखा- हमारी रोशनी की किरण. 'विहान कौशल'. दुआएं कबूल हो गईं, जिंदगी बहुत खूबसूरत है. एक पल में हमारी दुनिया बदल गई. शब्दों से परे सिर्फ ग्रैटिट्यूड.
‘विहान’ नाम का मतलब होता है नई शुरुआत, सुबह की पहली किरण. ऐसे में माना जा रहा है कि ये नाम कपल की जिंदगी में आए नए अध्याय और खुशियों का प्रतीक है. नाम सामने आते ही फैंस इसे काफी पॉजिटिव और खूबसूरत बता रहे हैं.
विक्की कौशल-कटरीना कैफ ने बेटे विहान का 7 नवंबर 2025 को अपनी लाइफ में वेलकम किया था. इसके बाद से ही कपल अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट रहा. कटरीना कैफ और विक्की कौशल हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते आए हैं. शादी से लेकर परिवार से जुड़े फैसलों तक, दोनों ने बेहद सादगी और प्राइवेसी बरती है. बेटे के जन्म के बाद भी कपल ने काफी समय तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की थी.
सोशल मीडिया पर फैंस की बधाइयों की बाढ़

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












