
कजाकिस्तान प्लेन क्रैश के लिए पुतिन ने मांगी माफी, रूसी मिसाइल से हुआ था हमला, गई थी 38 लोगों की जान
AajTak
कजाकिस्तान प्लेन क्रैश मामले में रूस ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसके लिए माफी भी मांगी. उन्होंने स्वीकार किया कि रूसी एयर डिफेंस उस समय यूक्रेन हमलों का जवाब दे रहा था, जब यह हादसा हो गया. अजरबैजान के राष्ट्रपति ने भी पुतिन से यह बात कही थी.
कजाकिस्तान विमान हादसे के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने "माफी" मांगी है. रूस ने हादसे को एक 'दुखद घटना' बताते हुए कहा कि एयर डिफेंस उस समय यूक्रेनी ड्रोन हमलों का जवाब दे रहा था, जब यह हादसा हो गया. इससे पहले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलिएव ने पुतिन से कहा था कि प्लेन में रूसी एयर स्पेस में बाहरी हस्तक्षेप हुआ था, फिर विमान ने अपना नियंत्रण खो दिया और अक्ताऊ की तरफ मुड़ना पड़ा.
फ्लाइट J2-8243 कजाकिस्तान के अक्ताउ में बुधवार को क्रैश कर गया था. दावा है कि उस दौरान इलाके में यूक्रेन ड्रोन हमले कर रहा था, जिसका रूसी एयर डिफेंस जवाब दे रही थी. हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों में देखा गया कि विमान की बॉडी में तुछ सुराख हो रखे थे, जो कि संभावित रूप से मिसाइल के टुकड़े लगने से हुए थे. इस हादसे में दो पायलट और क्रू मेंबर समेत 38 लोगों की मौत हो गई थी.
यह भी पढ़ें: क्या रूसी मिसाइल से कजाकिस्तान में क्रैश हुआ प्लेन? अब अजरबैजान एयरलाइंस का आया बयान
रूस ने यूक्रेन पर आरोप मढ़ने की कोशिश की थी!
हादसे के बाद अजरबैजान एयरलाइंस की तरफ से सर्वे किया गया और रिपोर्ट में दावा किया गया कि रूसी एयर डिफेंस ने गलती से विमान पर हमला कर दिया था. यह हमला सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम से किया गया था. अब रूस ने इन आरोपों को स्वीकार किया है, जो कि पहले यूक्रेन पर आरोप मढ़ने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, यूक्रेन ने आरोपों को खारिज किया था, और जांच की अपील की थी.
पुतिन ने बयान जारी कर माफी मांगी

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








