
कच्छ बॉर्डर से पाकिस्तानी नागरिक अरेस्ट, बाड़ को फांदकर घुसा था अंदर
AajTak
गुजरात में भारत- पाकिस्तान बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया. वह बाड़ को फांदकर भारतीय सीमा के अंदर घुस आया था. बीएसएफ को सूचना मिली थी कि एक पाकिस्तानी शख्स भारत में घुस आया है. इसके बाद जवानों ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया.
गुजरात में सीमा से सटे कच्छ में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है. बुधवार की सुबह पाकिस्तान का एक शख्स बॉर्डर पर लगे बाड़ को पार कर भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था. तभी सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
बीएसएफ के अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लेने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है. पाकिस्तानी नागरिक की पहचान 30 साल के अफजल के रूप में की गई है. वह पाकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला बताया जा रहा है.
पाकिस्तानी नागरिक के पास नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु बीएसएफ के अनुसार पकड़े के पाकिस्तानी नागरिक के पास से कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है. फिर भी उसे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि बुधवार की सुबह करीब 7.15 बजे बीएसएफ को सूचना मिली कि एक पाकिस्तानी नागरिक भारतीय सीमा के अंदर घुसने का प्रयास कर रहा है.
भारत सीमा में कर चुका था पाकिस्तानी नागरिक सूचना मिलने के बाद बीएसएफ के जवान कच्छ से लगने वाली भारत-पाक बॉर्डर के पास बताए गए स्थान पर पहुंचे. वहां बॉर्डर पर विघाकोट के पास एक पाकिस्तानी नागरिक भारतीय सीमा में प्रवेश कर चुका था. इसके बाद जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







