
गुजरात के टीचर का साइंस एक्सपेरिमेंट वायरल, लोग बोले- 'काश उनके स्कूल में भी ऐसे टीचर होते'
AajTak
गुजरात के हलवड़ स्थित एक स्कूल में शिक्षक मयूर वैष्णव द्वारा किया गया स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी का साइंस एक्सपेरिमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे करोड़ों लोगों ने देखा और विज्ञान को मजेदार बनाने के उनके तरीके की खूब सराहना की.
गुजरात के एक टीचर का किया गया साइंस एक्सपेरिमेंट इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो गुजरात के हलवड़ कस्बे में स्थित संदीपानी इंग्लिश स्कूल का है, जहां शिक्षक मयूर वैष्णव ने बच्चों को स्थिर विद्युत (स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी) का एक्सपेरिमेंट कर दिखाया.
2.6 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो क्लास में रोजमर्रा की चीजों का इस्तेमाल करते हुए मयूर वैष्णव ने समझाया कि स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी कैसे काम करती है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो छात्र एक कपड़े को रगड़ते हैं और जैसे ही वह कपड़ा हटाया जाता है, बच्चों के बाल अचानक ऊपर की ओर खड़े हो जाते हैं. यह नजारा देखकर बच्चे हैरान भी होते हैं और जोर-जोर से हंसने लगते हैं.
कुछ ही पल में पूरी क्लास तालियों और खुशियों से गूंज उठती है. इस मजेदार और सीख देने वाले प्रयोग का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही तेजी से वायरल हो गया. अब तक इसे 2.6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग इस वीडियो को देखकर काफी खुश हैं और शिक्षक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा कि काश उनके स्कूल में भी ऐसे टीचर होते, जो पढ़ाई को इतना मजेदार बना देते. वहीं, कई यूजर्स ने अपने स्कूल के दिनों के साइंस एक्सपेरिमेंट को याद करते हुए कहा कि ऐसे ही एक्सपेरिमेंट से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है. कुल मिलाकर, यह वीडियो यह याद दिलाता है कि अगर सही तरीके से पढ़ाया जाए, तो विज्ञान न सिर्फ आसान बल्कि बेहद मजेदार भी हो सकता है. एक यूजर ने लिखा-उनके चेहरों पर खुशी देखकर बहुत अच्छा लगा. इस तरह विज्ञान की कक्षा कभी उबाऊ नहीं हो सकती. शिक्षक को बहुत-बहुत बधाई.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











