
कई लॉक के बाद ऐसे बंद होता है प्लेन का गेट, एयरहोस्टेस का Video Viral
AajTak
कई लोगों को लगता है कि एयरहोस्टेस का काम सिर्फ यात्रियों को सर्विस देना है, लेकिन ऐसा नहीं है. फ्लाइट में सिक्योरिटी से जुड़ा काम करने का जिम्मा भी एयर होस्टेस के पास ही होता है.
अक्सर लोगों का मानना होता है कि एयर होस्टेस का काम सिर्फ पैसेंजर सर्विस का ही होता है, लेकिन ऐसा नहीं है. एयर होस्टेस के पास सिक्योरिटी से जुड़े भी कई काम होते हैं और उन्हें इसे लेकर खास तौर पर ट्रेनिंग भी दी जाती है. जब प्लेन शुरू होता है तो उसके उड़ने की ग्रीन फ्लैग भी एयर होस्टेस की ओर से ही दिया जाता है, जिसमे फ्लाइट का गेट बंद करना भी शामिल है.
सभी यात्रियों के प्लेन में आने के बाद एयर होस्टेस ही प्लेन का गेट बंद करती है, जो काफी टेक्निकल और मुश्किल काम है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक एयर होस्टेस प्लेन का गेट बंद कर रही हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक फ्लाइट अटेंडेट की ओर से गेट बंद किया जाता है और कितने लॉक लगाने के बाद प्लेन का एक गेट बंद होता है. वीडियो में दिख रहा है कि एयरहोस्टेस पहले गेट को खींचकर बंद करती हैं और फिर तीन-चार लॉक लगाती हैं.
इसके साथ ही वो गेट को अच्छे चेक करती हैं कि कुछ दिक्कत तो नहीं है और क्या गेट पूरी तरह से बंद हो चुका है. आप भी इस वीडियो में देख सकते हैं कि आखिर किस तरह से प्लेन का गेट बंद किया जाता है.
क्या-क्या काम करती हैं एयर होस्टेस?
आपको बता दें कि एयर होस्टेस का अहम काम इमरजेंसी में पैसेंजर की सुरक्षा करना होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए एयर होस्टेस को ट्रेनिंग भी लाइफ सेवर के रुप में दी जाती है. जब एयर होस्टेस की ट्रेनिंग होती है तो उन्हें स्विमिंग भी सिखाई जाती है. इस दौरान सिखाया जाता है कि अगर फ्लाइट पानी में लैंड हो जाए तो पैसेंजर को कैसे बचाना है, उसकी ट्रेनिंग दी जाती है. उन्हें सिखाया जाता है कि पानी में लैंडिंग होने पर भी पैसेंजर को 90 सेकेंड में कैसे बाहर निकालना होता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







