
कई राज्यों में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, महाराष्ट्र में रिकॉर्ड टूटा
AajTak
महाराष्ट्र में अभी 1,26,231 एक्टिव केस हैं तो वहीं राज्य में अब तक कोरोना की वजह से 52,861 मरीजों की मौत हो चुकी है. पुणे में अकेले रविवार को 1,740 नए मामले दर्ज हुए तो औरंगाबाद में 1,023 नए मामले सामने आए. पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,501 नए केस दर्ज किए गए हैं.
महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन 15 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए तो राजधानी दिल्ली में भी नए मामले बढ़ने लगे हैं और रविवार को 400 से ज्यादा मामले दर्ज हुए. पंजाब में एक दिन में 1501 मामले सामने आए हैं. कोरोना से सबसे ज्यादा त्रस्त महाराष्ट्र है और इस राज्य में रविवार को 16,620 नए कोरोना केस सामने आए, जो इस साल एक दिन में यहां पर दर्ज सबसे ज्यादा मामले हैं. पिछले दो दिनों से राज्य में 15 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं. रविवार को 8,861 मरीज ठीक हुए. अब तक महाराष्ट्र में 21,34,072 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








