
'कई चुनौतियों से जूझ रहा है यूरोप', 3 देशों की यात्रा पर निकलने से पहले बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी की इस साल यह पहली विदेश यात्रा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूरोप दौरा यूक्रेन-रूस संकट के बीच हो रहा है, जिसने रूस के खिलाफ यूरोप के सभी प्रमुख देशों को एकजुट कर दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 मई से 3 यूरोपीय देशों की यात्रा पर निकल रहे हैं. पीएम मोदी जर्मनी-डेनमार्क और पेरिस की यात्रा पर जा रहे हैं. तीन देशों की यात्रा पर निकलने से पहले पीएम मोदी ने कहा है कि मेरी यूरोप यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब यूरोप कई चुनौतियों का सामना कर रहा है. मैं अपने यूरोपीय भागीदारों के साथ सहयोग की भावना को मजबूत करने का इरादा रखता हूं, जो भारत की शांति और समृद्धि में महत्वपूर्ण साथी हैं.
पीएम मोदी साल 2022 की पहली विदेश यात्रा पर उस वक्त रवाना हो रहे हैं जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया हुआ है और इस घटनाक्रम की वजह से भारत समेत पूरी दुनिया में कूटनीतिक हलचलें हो रही है और दुनिया की महाशक्तियों के रिश्ते प्रभावित हुए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 2 से 4 मई तक यूरोप के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस का दौरा करेंगे. विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सोमवार को पीएम मोदी बर्लिन में भारत-जर्मनी IGC बैठक में शामिल होंगे. इस दौरान पीएम मोदी की जर्मन चांसलर ओलाफ स्कॉलज से मिलेंगे. दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात होगी.
जर्मनी में पीएम मोदी और जर्मन चांसलर भारत और जर्मनी के टॉप CEOs से मुलाकात भी करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी जर्मनी में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे. भारत-जर्मनी इंटर गवर्नमेंटल कंसल्टेशन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल होंगे.
तीन मई को पीएम मोदी जाएंगे डेनमार्क
तीन मई को पीएम मोदी कोपेनहेगन जाएंगे. पीएम मोदी का यह पहला डेनमार्क दौरा होगा. पीएम मोदी डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. मोदी यहां दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









