
कंप्यूटर सीखने गई और बन गए संबंध... बेवफा पत्नी के पति को बॉयफ्रेंड ने दी दर्दनाक मौत, लगाए नींद के इंजेक्शन
AajTak
Crime Story: आशुतोष एक कौशल विकास केंद्र का मैनेजर है. एक-डेढ़ साल पहले शादीशुदा भारती यहां कम्प्यूटर सीखने आती थी. तभी से आशुतोष से भारती अवैध संबंध बन गए. भारती मई महीने में भी घर से भाग चुकी थी और तब भी आशुतोष का नाम आया था.
MP News: मुरैना जिले के छर्रा का पुरा गांव में मिली लाश की न सिर्फ शिनाख्त हो गई, बल्कि पुलिस ने हत्या का खुलासा भी कर दिया. मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके पांच दोस्तों से यह हत्या करवाई थी. पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
एएसपी मुरैना डॉ अरविंद ठाकुर ने बताया, नूराबाद थाना इलाके के छर्रा का पुरा गांव में बीते 2 अगस्त को तालाब किनारे बोरे में बंद एक लाश मिली थी. मृतक की पहचान बिचौला गांव निवासी मनोज पुत्र राजीलाल उच्चारिया (उम्र 37) के तौर पर हुई.
मनोज के शव को उसके पिता, भाई और अन्य स्वजनों ने पहचान लिया, लेकिन पत्नी भारती ने कहा कि यह शव उसके पति का नहीं, बल्कि किसी और का है. पुलिस के शक की सुई यहीं से मृतक की पत्नी पर टिक गई. छानबीन शुरू हुई, सीसीटीवी कैमरों से लेकर मृतक और उसकी पत्नी के मोबाइल के कॉल डिटेल खंगाले गए. पता चला कि मृतक की पत्नी के मुरैना शहर निवासी आशुतोष माहौर से अवैध संबंध हैं.
कंप्यूटर सीखने गई और अवैध संबंध बन गए
आशुतोष मुरैना के वनखंडीरोड स्थित कौशल विकास केंद्र का मैनेजर है. एक-डेढ़ साल पहले भारती यहां कम्प्यूटर सीखने आती थी. तभी से आशुतोष से अवैध संबंध बन गए. भारती मई महीने में भी घर से भाग चुकी थी और तब भी आशुतोष माहौर का नाम आया था.
पुलिस को मृतक की कॉल डिटेल में पता चला कि 23 जुलाई को आखिरी कॉल आशुतोष का ही आया था. वनखंड़ी रोड के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी मृतक का कौशल विकास केंद्र तक जाना पता चला. इतने सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने आशुतोष माहौर को दबोचा और सख्ती से पूछताछ की तो उसने मनोज की हत्या की बात कबूल कर ली.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







