
'कंपनी का टेंडर जाएगा और अधिकारी भी होंगे सस्पेंड...', नागपुर एयरपोर्ट के निरीक्षण के दौरान भड़के गडकरी
AajTak
गडकरी ने कहा कि उन्होंने रीकार्पेटिंग कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए एक समिति गठित की है. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि एक महीने में काम पूरा नहीं होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने और काम (अनुबंध) को समाप्त करने की चेतावनी दी है.
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को नागपुर हवाई अड्डे के रनवे का निरीक्षण किया. इसके बाद बड़ा बयान देते हुए उन्होंने कहा कि अगर नागपुर हवाई अड्डे के रनवे की रीकार्पेटिंग का काम एक महीने में पूरा नहीं हुआ तो अधिकारियों को निलंबित किया जाएगा.
आखिरी बार रनवे की रीकार्पेटिंग 2013-14 में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के माध्यम से की गई थी. मिहान इंडिया लिमिटेड (एमआईएल) भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ नागपुर हवाई अड्डे का संचालन करता है.
एमआईएल ने कहा कि एएआई ने सूचित किया है कि परियोजना मई 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है, बशर्ते रनवे रोजाना 8 घंटे के लिए उपलब्ध हो. नागपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले गडकरी ने कहा कि उड़ानों के पुनर्निर्धारण और टिकटों की बढ़ी हुई कीमतों के कारण लोगों को परेशानी होती है.
रीकार्पेटिंग कार्य में देरी से नाखुश हुए गडकरी
हवाई पट्टी का काम मिहान प्रबंधन द्वारा किया जाता है. गडकरी ने हवाई पट्टी का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि एएआई ने मई 2024 में मेसर्स केजी गुप्ता को रीकार्पेटिंग कार्य के लिए निविदा आवंटित की थी. गडकरी ने कहा कि ठेकेदार और एएआई की लापरवाही के कारण रीकार्पेटिंग कार्य में देरी हुई.
यह भी पढ़ें: जयपुर हादसा: कांग्रेस ने मांगा नितिन गडकरी का इस्तीफा, कहा- टेंडर की शर्तों के मुताबिक सुरक्षित नहीं हाईवे

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











