
कंट्रोल पैनल पर बैग, वीडियो कॉल पर बिजी लोकोपायलट... CCTV में कैद हुए मथुरा ट्रेन हादसे में लापरवाही के सबूत
AajTak
2 मिनट 6 सेकंड (126 सेकंड) के इस वीडियो में जिम्मेदारों की लापरवाही को साफतौर पर देखा जा सकता है. वीडियो के 55वें सेकंड में लोकोपायलट इंजन में अपना पहला कदम रखता है. फिर 1 मिनट और सात सेकंड पर दरवाजा बंद करके अपनी सीट के पास आता है.
उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. या कहें कि बड़ी लापरवाही एक छोटे हादसे में तब्दील होकर कई जिंदगियों पर रहम कर गई. शकूर बस्ती ईएमयू ट्रेन का इंजन स्टॉपर तोड़कर प्लेटफार्म पर चढ़ गया. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है.
2 मिनट 6 सेकंड (126 सेकंड) के इस वीडियो में जिम्मेदारों की लापरवाही को साफतौर पर देखा जा सकता है. इसमें 20 सेकंड बेहद अहम हैं, जो कि लापरवाही के गवाह हैं. एक लोकोपायलट के जाने के बाद 'लापरवाह लोकोपायलट' को वीडियो के 55वें सेकंड में इंजन में पहला कदम रखते देखा जा सकता है. फिर 1 मिनट और सात सेकंड पर वो दरवाजा बंद करके अपनी सीट के पास आता है.
सीट पर बैठने से पहले वो 1 मिनट और 15वें सेकंड पर अपने कंधे से 'लापरवाही का बैग' उतारकर कंट्रोल पैनल पर रखता है. मोबाइल पर चल रही वीडियो कॉल में आंखें गड़ाए लोकोपायलट भूल जाता है कि वो ब्रेक दबा रहा है या एक्सीलेटर.
जैसे ही वो अपनी 'लापरवाही का जोर' एक्सीलेटर पर रखता है, इंजन स्टॉपर तोड़कर प्लेटफार्म पर चढ़ जाता है. ये झटका इतना जोरदार होता है कि पूरा इंजन हिलने लगता है. इतना ही नहीं लोकोपायलट सीट समेत काफी देर तक झूलता रहता है.
बेशक इस हादसे ने रेल विभाग को तो पूरी तरह से हिला दिया, मगर क्या मजाल थी कि लोकोपायलट का वीडियो कॉल से संपर्क टूटता. इतना सब होने के बाद भी वो वीडियो कॉल पर सामने वाले शख्स से पूरी सिद्दत से जुड़ा रहता है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











