
कंटेनर में लदा था ग्रेनाइट और ईंटें... बीच में दबा था 7.9 करोड़ का लाल चंदन, हैरान रह गए अधिकारी
AajTak
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मुंबई में बड़ी कार्रवाई की है. यहां एक सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की और एक वाहन से एक्सपोर्ट के लिए रखा गया 7.9 करोड़ रुपये का लाल चंदन जब्त किया है. इसी के साथ 5 लोगों को अरेस्ट किया गया है.
मुंबई (Mumbai) में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 7.9 करोड़ रुपये कीमत का 8 मीट्रिक टन लाल चंदन (Red sandalwood) जब्त किया है. यह चंदन ग्रेनाइट मार्बल स्लैब की तरह निर्यात किया जा रहा था. शुक्रवार को एक अधिकारी ने ये जानकारी दी.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) में चेकिंग करने के लिए एक कंटेनर को रोका गया. इसके बाद डीआरआई की मुंबई जोनल यूनिट ने एक्सपोर्टर, कमीशन ब्रोकर, गोदाम प्रबंधक और ट्रांसपोर्टर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.
कंटेनर में पॉलिश किए गए ग्रेनाइट स्लैब और सीमेंट ईंटों के नीचे 6 टन लाल चंदन छिपा हुआ था. तेलंगाना के अहमदनगर, नासिक और हैदराबाद में भी छापेमारी की गई. इस दौरान नासिक में दो टन लाल चंदन जब्त किया गया है. चंदन की यह खेप आने वाले दिनों में एक्सपोर्ट की जानी थी.
यह भी पढ़ें: Pushpa Movie के allu arjun की तरह कर रहे थे लाल चंदन की तस्करी, 55 मजदूर और 3 तस्कर गिरफ्तार
पकड़े गए लाल चंदन (Red sandalwood) को ग्रेनाइट संगमरमर स्लैब की आड़ में एक्सपोर्ट किया जाना था. इस मामले में मुखबिर से जानकारी मिलने के बाद न्हावा शेवा में जेएनपीटी में कंटेनर को रोककर चेक किया गया था. कंटेनर की तलाशी के दौरान उसमें पॉलिश किया गया ग्रेनाइट स्लैब और सीमेंट की ईंटें मिलीं, इनके नीचे लाल चंदन को छिपाया गया था.
इसके बाद टीम ने आरोपियों को अरेस्ट कर उनसे पूछताछ की. पूछताछ के बाद टीम ने अन्य जगहों पर छापेमारी की, जिसमें नासिक में दो टन लाल चंदन मिला. इसे भी एक्सपोर्ट के लिए रखा गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाल चंदन सीआईटीईएस कन्वेंशन के तहत एक संरक्षित प्रजाति है और कस्टम एक्ट 1962 के तहत इसका एक्सपोर्ट प्रतिबंधित है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








