)
कंचनजंघा एक्सप्रेस रेल हादसा: कई ट्रेनें हुई रद्द, रूट बदले गए, यहां देखें पूरी लिस्ट
Zee News
Kanchanjunga Express Accident: एक्सीडेंट के बाद रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है और कई के रूट डायवर्ट कर दिए हैं.
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में सोमवार को एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं. हादसे के बाद रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है और कई ट्रेनों को डायवर्ट किया है. इस संबंध में रेले द्वारा एक लिस्ट जारी की गई है. इसमें एक्सीडेंट के बाद रद्द हुई ट्रेनों, डायवर्ट हुई ट्रेनों की पूरी लिस्ट है. लिस्ट के मुताबिक पांच ट्रेनों को रद्द किया गया है और आठ ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










