
'ओह्ह! तो आपने मुझे हराया है...', शिकस्त देने वाले BJP नेता से कुछ यूं मिले नवीन पटनायक- VIDEO
AajTak
नवीन पटनायक ने दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ा था. कांटाबांजी सीट पर उन्हें बीजेपी के लक्ष्मण बाग के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जबकि हिंजिली सीट वह जीतने में सफल रहे. लक्ष्मण बाग को कांटाबांजी में 90,876 वोट मिले, जबकि नवीन पटनायक 74,532 वोट प्राप्त कर उनसे पीछे रह गए.
ओडिशा में नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने व्यवहार से एक बार फिर साबित किया की वह राजनीति के भद्र पुरुष हैं. ओडिशा विधानसभा चुनाव के जब नतीजे आए तो बीजेपी की जीत से ज्यादा नवीन पटनायक की हार के चर्चे थे. पटनायक करीब 24 वर्षों के बाद पहली बार ओडिशा विधानसभा में विपक्षी बेंच पर बैठे. इस दौरान BJD सुप्रीमो ने उन्हें विधानसभा चुनाव में हराने वाले भाजपा के लक्ष्मण बाग से न सिर्फ मुलाकात की बल्कि उन्हें एक तरह से शाबाशी भी दी.
यह क्षण तब सामने आया जब लक्ष्मण बाग विधानसभा में पहुंचने पर नवीन पटनायक का स्वागत करने के लिए उनकी बेंच पर पहुंचे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बीजद प्रमुख जब लक्ष्मण बाग की सीट के पास से गुजरते हैं, तो बीजेपी विधायक खड़े होकर नवीन पटनायक का अभिवादन करते हैं और अपना परिचय देते हैं. पटनायक मुड़कर बाग का अभिवादन स्वीकार करते हैं और कहते हैं, 'ओह, आप ही हैं, जिसने मुझे हरा दिया? आपको जीत की बहुत-बहुत बधाई'.
बता दें कि नवीन पटनायक ने दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ा था. कांटाबांजी सीट पर उन्हें बीजेपी के लक्ष्मण बाग के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जबकि हिंजिली सीट वह जीतने में सफल रहे. लक्ष्मण बाग को कांटाबांजी में 90,876 वोट मिले, जबकि नवीन पटनायक 74,532 वोट प्राप्त कर उनसे पीछे रह गए. इस तरह लक्ष्मण ने उन्हें 16,344 वोटों के अंतर से हरा दिया. ओडिशा विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने मंगलवार को शुरू हुए विशेष सत्र के दौरान शपथ ली.
ओडिशा चुनाव में BJP ने 147 में से 78 सीटें जीतीं
प्रोटेम स्पीकर रणेंद्र प्रताप स्वैन ने सबसे पहले मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को शपथ दिलाई. बाद में, दो डिप्टी सीएम - के.वी. सिंह देव और पार्वती परीदा ने ली शपथ. प्रोटेम स्पीकर ने पूर्व सीएम और बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष नवीन पटनायक को भी शपथ दिलाई, जो अपने राजनीतिक करियर में पहली बार विपक्ष की भूमिका निभाने जा रहे हैं. ऐसी अटकलें हैं कि वरिष्ठ भाजपा नेता सुरामा पाढ़ी को पार्टी विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बना सकती है. बीजेपी ने हाल में संपन्न चुनाव में 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 78 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल की. बीजद 51 सीटें जीत सकी.
पिछले दो चुनावों में लक्ष्मण बाग को मिली थी हार

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











