
ओवैसी बोले- UP में अब नहीं चलेगा मुस्लिम-यादव फैक्टर, चुनाव के लिए बताया ये फॉर्मूला
Zee News
RSS के सरबराह मोहन भागवत के डीएनए वाले बयान पर ओवैसी ने कहा कि कब तक हम अपने आप को इंडियन और मुसलमान बताते फिरेंगे.
लखनऊ: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सदर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब सिर्फ मुस्लिम और यादव का फैक्टर नहीं चलेगा. यहां पर तरक्की की सियासत होगी. असदुद्दीन ओवैसी बहराइच जाने से पहले गुरुवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सियासत सिर्फ मुस्लिम-यादव फैक्टर के इर्द-गिर्द नहीं घूमेगी. इसमें सबकी भागीदारी जरूरी होगी. उन्होंने कहा कि यूपी में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के अलावा संकल्प भागीदारी मोर्चा एक मुतबादिल बनकर उभरेगा. उन्होंने कहा कि वज़ीरे आला कौन होगा इस पर चुनावों के बाद तय करेंगे. उन्होंने मिसाल देते हुए कहा कि जब अभी शादी नहीं हुई तो बच्चे का नाम क्या रखेंगे इस पर कुछ नहीं कह सकते.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









