
ओवैसी के अयोध्या दौरे पर बोले BJP सांसद- राम मंदिर जाकर भगवान के दर्शन भी करें
AajTak
केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि अच्छी बात है ओवैसी अयोध्या से सम्मेलन शुरू करें और वह राम मंदिर जाकर भगवान राम का दर्शन भी कर लें तो अच्छी बात रहेगी.
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) आगामी 7 सितंबर से यूपी में तीन दिवसीय वंचित-शोषित सम्मेलन कार्यक्रम करने जा रही है. शुरुआत अयोध्या के रुदौली से होगा, जहां पर ओवैसी 7 तारीख को रुदौली पहुचेंगे और वहां शोषित वंचित समाज को सम्बोधित करेंगे. ओवैसी द्वारा 7 सितंबर को अयोध्या से वंचित शोषित सम्मेलन किए जाने पर बीजेपी सांसद व केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि अच्छी बात है ओवैसी अयोध्या से सम्मेलन शुरू करें और वह राम मंदिर जाकर भगवान राम का दर्शन भी कर लें तो अच्छी बात रहेगी.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.










