
ओलंपिक 2020: 'निकल पड़ा है भारत मेरा अब तुम जय-जयकार करो' पदकवीरों के नाम प्रसून जोशी की कविता
AajTak
काफी लंबे समय बाद हॉकी टीम भी ओलंपिक में पदक पाने में सफल हो पाई. इसके अलावा अभिनव बिंद्रा के बाद नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक गोल्ड मेडल पाकर इतिहास को दोहराया है और पूरे देश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है. इस मौके पर प्रसून जोशी ने भी एक कविता लिखी है.
भारत ने साल 2020 टोक्यो ओलंपिक में अपने ही रिकॉर्ड्स में सुधार किए और इस बार कुल 7 मेडल अपने नाम किए. साल 2000 के बाद से भारत द्वारा किसी भी ओलंपिक में ये सबसे ज्यादा मेडल हैं. पूरा देश आज अपने सभी खिलाड़ियों पर गर्व महसूस कर रहा है. काफी लंबे समय बाद हॉकी टीम भी ओलंपिक में पदक पाने में सफल हो पाई. इसके अलावा अभिनव बिंद्रा के बाद नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक गोल्ड मेडल पाकर इतिहास को दोहराया है और पूरे देश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है. इस मौके पर प्रसून जोशी ने भी एक कविता लिखी है. विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने वाले ओलंपिक दल को बहुत बहुत बधाई। स्वप्न करोड़ों सत्य हो रहे अब उनका सत्कार करो, निकल पड़ा है भारत मेरा अब तुम जय-जयकार करो। #Tokyo2020 pic.twitter.com/UjpkJcKsLy
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











