
ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को जेल में नहीं मिलेगा विशेष आहार, कोर्ट ने खारिज की याचिका
ABP News
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने रेसलर सुशील कुमार की उस अर्जी को खारिज किया जिसमें उसने विशेष आहार तथा सप्लीमेंट्स जेल के भीतर उपलब्ध करवाने की मांग की थी.
नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत पहलवान सुशील कुमार की विशेष आहार तथा सप्लीमेंट्स जेल के भीतर उपलब्ध करवाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है. ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार एक युवा पहलवान की कथित हत्या के मामले में आरोपी हैं और इस वक्त वह जेल में बंद हैं. इससे पहले चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सतवीर सिंह लांबा ने अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. सुशील कुमार पर हत्या, गैर इरादतन हत्या और अपहरण के आरोप हैं और वह दिल्ली की मंडोली जेल में बंद हैं.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












