
ओडिशा: PPE किट पहनकर भीख मांगता नजर आया कोरोना वॉरियर, ये है वजह
AajTak
अश्विनी पाढे ओडिशा के भद्रक में पीपीई किट पहने हुए सड़कों पर भीख मांगते हुए नजर आए. घटना शनिवार की है. कोरोना महामारी के दौरान विशेष रूप से राज्य सरकार ने अश्विनी पाढे समेत हजारों अन्य लोगों की संविदा के आधार पर भर्ती की थी.
कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवा में लगे लोगों को कोरोना वॉरियर्स का सम्मान दिया गया. लेकिन ओडिशा में इस महामारी के दौरान एक फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर (एएनएम) पीपीई किट पहने सड़कों पर भीख मांगता हुआ दिखाई दे रहा है. उस शख्स की पहचान अश्विनी पाढे के रूप में हुई है. हालांकि सरकार के काम से हटाए जाने के विरोध में एएनएम कार्यकर्ता इस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं. एएनएम वर्कर अश्विनी पाढे ओडिशा के भद्रक में पीपीई किट पहने हुए सड़कों पर भीख मांगते हुए नजर आए. घटना शनिवार की है. कोरोना महामारी के दौरान विशेष रूप से राज्य सरकार ने अश्विनी पाढे समेत हजारों अन्य लोगों की संविदा के आधार पर भर्ती की थी. हालांकि, महामारी की स्थिति में सुधार होने के बाद अनुबंध की अवधि समाप्त हो गई क्योंकि राज्य में कोरोना के मामलों में भी भारी गिरावट आई है. बजट में पैसों की कमी के कारण ओडिशा सरकार ने 31 दिसंबर, 2020 को अनुबंध समाप्त होने के बाद किसी को भी फिर से काम पर नहीं रखने का फैसला किया. इसके बाद एएनएम वर्कर्स अचानक बेरोजगार हो गए. यही वजह है कि काम की कमी के कारण अश्विनी पाढे नाम के शख्स को एक दुकान से दूसरी दुकान में जाकर भीख मांगते हुए देखा गया. उन्होंने कहा, जब कोरोना के प्रकोप के बाद राज्य में स्थिति बहुत विकट थी तो सरकार ने हमें COVID वारियर्स के रूप में काम करने के लिए नियुक्त किया, बाद में प्रशंसा की, हमारे ऊपर फूलों की वर्षा करके हमें हमारे काम के लिए सम्मानित किया और लोगों के प्रति हमारी सेवा के लिए हमें वॉरियर बताया. हमने कोरोना के रोगियों के साथ मिलकर काम करके अपने परिवार के सदस्य के जीवन को खतरे में डाला.'
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











