ओडिशा: ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों ने महिला को नग्न कर बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
वायरल वीडियो में हमलावर महिला को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. कोई उसे पैर से मार रहा है तो कोई मुक्के मारते हुए नजर आ रहा है. पास खड़े लोगों में से कोई भी महिला को बचाने के लिए आगे नहीं आया.
ओडिशा में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला को नग्न कर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया. महिला को ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों द्वारा कथित तौर पर पीटने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. घटना केंद्रपाड़ा जिले के निकिराई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कोरुक गांव की है. पीड़ित महिला की उम्र 24 साल है. आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते ससुराल के लोगों ने महिला को नग्न कर उसकी बेरहमी से पिटाई की. वायरल वीडियो में हमलावर महिला को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. लोग उसे बांस से मारते हुए नजर आ रहे हैं. कोई उसे पैर से मार रहा है तो कोई मुक्के मारते हुए दिखाई दे रहा है. पास खड़े लोगों में से कोई भी महिला को बचाने के लिए आगे नहीं आया.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









