
ओडिशा: विदाई पर रोते-रोते बेहोश हो गई दुल्हन, जमीन पर गिरी, हार्ट अटैक से मौत
AajTak
विदाई के दौरान दुल्हन लगातार रो रही थी. फिर अचानक वह बेहोश हो गई और जमीन पर गिर गई. मौके पर मौजूद परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उसके हाथों की मालिश करके और उसके चेहरे पर पानी छिड़क कर उसे जगाने की कोशिश की
ओडिशा के सोनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां विदाई के दौरान दुल्हन की मौत हो गई. अपनी विदाई में दुल्हन इतना रोई कि उसे दिल का दौरा पड़ गया और उसकी मौत हो गई है. (सभी तस्वीरें- सांकेतिक) दरअसल, यह मामला ओडिशा के सोनपुर का है, यहां शुक्रवार को एक शादी समारोह की खुशी अचानक मातम में बदल गई. यहां जुलांडा गांव के मुरली साहू की बेटी रोजी बलांगीर जिले के टेटलगांव निवासी बिसीकेसन के साथ शादी के बंधन में बंध गई. लेकिन जब उसकी विदाई हो रही थी तभी यह घटना घट गई. विदाई के दौरान दुल्हन लगातार रो रही थी. फिर अचानक वह बेहोश हो गई और जमीन पर गिर गई. मौके पर मौजूद परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उसके हाथों की मालिश करके और उसके चेहरे पर पानी छिड़क कर उसे जगाने की कोशिश की. लेकिन उसे होश में लाने के सभी प्रयास विफल रहे. उसे तुरंत डूंगुरिपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











