
ओडिशा में रेप के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, छत्तीसगढ़ का रहने वाला था युवक
AajTak
ओडिशा के फूलबनी जिले में एक 35 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या हुई है. इस युवक पर नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप था. पीड़िता के पिता और चाचा ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला. बाद में दोनों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.
ओडिशा में रेप के आरोपी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया था. इसी बात से परिजन गुस्से में थे और उन्होंने मौका मिलते ही आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना फूलबनी जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर रायकिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है. हत्या के मामले में पीड़ित लड़की के पिता और चाचा पर आरोप लगाए गए हैं.
घटना रविवार की है. एक अधिकारी ने बताया कि एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी 35 वर्षीय व्यक्ति की हत्या हुई है. पीड़िता के पिता और चाचा ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला. बाद में दोनों ने ओडिशा के कंधमाल जिले में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.
5 रुपए के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार किए गए चार आरोपी
छत्तीसगढ़ का रहने वाला था आरोपी युवक
मारा गया युवक कंक्रीट मिलाने वाली मशीन का ऑपरेटर था और छत्तीसगढ़ का रहने वाला था. यहां ओडिशा में काम करने आया था. वो एक ठेकेदार के अंडर में काम करता था. शनिवार दोपहर जब नाबालिग लड़की अपने घर के बाहर थी तो आरोपी ने पकड़ लिया और उसके साथ रेप किया.
मासूम की दर्दनाक हत्या पर सुनवाई के बीच फेसबुक चलाती रही जज, वायरल हुआ वीडियो

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







