
ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तलाशी अभियान के दौरान मिले 351 करोड़, भारी मात्रा में गहने भी जब्त
AajTak
जिस ग्रुप के ठिकानों पर तलाश अभियान चलाया गया, वहां की तमाम व्यावसायिक गतिविधियों को देखने वाले खास कर्मचारियों ने कुबूल किया है कि तलाशी अभियान के दौरान मिली और जब्त की गई नकदी, समूह की बेहिसाब आय का हिस्सा है.
आयकर विभाग की टीम ने ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में चलाए गए व्यापक तलाशी अभियान के तहत भारी मात्रा में नकदी जब्त की है. तलाशी के दौरान आयकर अधिकारियों ने दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के रूप में बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सबूत जब्त किए हैं. जिनसे देशी शराब की बेहिसाब बिक्री के रिकॉर्ड, अघोषित नकदी प्राप्तियों के व्यवस्थित विवरण और बेहिसाब नकदी के लेन-देन का पता चला है.
आयकर विभाग ने देशी शराब के निर्माण और बिक्री के कारोबार में लगे एक समूह के ठिकानों पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया. ये ग्रुप अनाज आधारित शराब, विदेशी शराब की बोतलें भरना, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान चलाना आदि जैसे काम करता है. बीती 6 दिसंबर को इस ऑपरेशन के तहत ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के 10 जिलों में फैले 30 से अधिक ठिकानों को कवर किया गया. इस पूरे तलाशी अभियान को लेकर आयकर विभाग ने एक बयान जारी किया है. जिसके मुताबिक, तलाशी के दौरान जब्त किए गए सबूतों के प्रारंभिक विश्लेषण से देशी शराब की बेहिसाब बिक्री के रिकॉर्ड, अघोषित नकदी प्राप्तियों के व्यवस्थित विवरण और बेहिसाब नकदी की आवाजाही और लेन-देन के संदर्भ का पता चला है.
जिस ग्रुप के ठिकानों पर तलाश अभियान चलाया गया, वहां की तमाम व्यावसायिक गतिविधियों को देखने वाले खास कर्मचारियों ने कुबूल किया है कि तलाशी अभियान के दौरान मिली और जब्त की गई नकदी, समूह की बेहिसाब आय का हिस्सा है. इस बात की पुष्टि व्यवसाय में सक्रिय रूप से शामिल परिवार के एक सदस्य ने भी की है.
इस ग्रुप का व्यवसाय रांची, झारखंड स्थित एक परिवार द्वारा नियंत्रित किया जाता है. समूह से जुड़े परिवार के सदस्यों में से एक रांची में रहने वाला राजनीतिक रूप से उजागर व्यक्ति भी है.
तलाशी अभियान के दौरान सामने आए तथ्यों से संकेत मिलता है कि समूह शराब कारोबार से अर्जित आय को बड़े पैमाने पर छिपाने में लगा हुआ है. तलाशी अभियान के दौरान वहां से 351 करोड़ रुपये अघोषित नकदी भी जब्त की गई है और 2.80 करोड़ से ज्यादा के बेहिसाब आभूषण भी वहां से बरामद हुए हैं.
नकदी का एक बड़ा हिस्सा लगभग रु. 329 करोड़ रुपये बोलांगीर जिले के सुदापाड़ा और टिटलागढ़ और संभलपुर जिले के खेतराजपुर सहित ओडिशा के छोटे शहरों में मौजूद सुरक्षित घरों, कई खंडहरनुमा इमारतों, छिपे हुए ठिकानों और अज्ञात स्थानों से बरामद और जब्त किए गए थे.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







