
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, ASI ने कार से उतरते ही मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
AajTak
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास को सीने में गोली लगी है. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास हमला हुआ है. उन्हें गांधी चौक के पास एक पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारी गई. जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नाबा दास एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे.
कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास जब अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी ASI ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी. हालांकि पुलिस कर्मचारी ने उन पर फायरिंग क्यों की गई, इसकी वजह अबतक सामने नहीं आई है. घटना के बाद नाबा दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद बीजेडी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया है.
ऐसा माना जा रहा है कि नाबा दास पर ये हमला पूर्व नियोजित था क्योंकि मंत्री को कथित रूप से करीब से गोली मारी गई है. इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि नाबा दास को पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की गई थी.
ओडिशा के कैबिनेट मंत्री पर फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी की पहचान गोपाल दास के रूप में हुई है, जोकि गांधी चौक में एएसआई के रूप में तैनात था. जानकारी के मुताबिक, एएसआई गोपाल दास ने अपनी रिवॉल्वर से नाबा दास पर 4 से 5 राउंड गोली चलाई. नाबा दास की हालत बहुत गंभीर है, उन्हें भुवनेश्वर के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है.
घटना से हम स्तब्ध: बीजेडी नेता

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











