
ओडिशा: एक ही गोत्र में शादी करने पर आदिवासी जोड़े को हल से बांधकर गांव में घुमाया गया
AajTak
ओडिशा के आदिवासी बहुल कोरापुट जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां नारायणपटना ब्लॉक के नदिमीटिकी गांव में एक नवविवाहित आदिवासी जोड़े को सिर्फ इस वजह से हल से बांधकर पूरे गांव में घुमाया गया.
ओडिशा के आदिवासी बहुल कोरापुट जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां नारायणपटना ब्लॉक के नदिमीटिकी गांव में एक नवविवाहित आदिवासी जोड़े को सिर्फ इस वजह से हल से बांधकर पूरे गांव में घुमाया गया, क्योंकि उन्होंने एक ही गोत्र में शादी कर ली थी. यह घटना रविवार को हुई.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि युवक-युवती को एक लकड़ी के हल से बांधा गया है और उन्हें पूरे गांव में परेड करवाया जा रहा है. हालांकि, समाचार एजेंसी पीटीआई इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर सका है.
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, एक ही गोत्र में शादी करना आदिवासी परंपराओं के खिलाफ माना जाता है और इससे समुदाय पर 'दुर्भाग्य' आने की आशंका मानी जाती है, विशेष रूप से फसलों पर बुरा असर पड़ने का डर रहता है.
गांव के एक बुजुर्ग नागेश टांडी ने बताया, 'हमारी परंपरा के अनुसार, ऐसे रिश्ते समाज के लिए अपशगुन माने जाते हैं. हल से बांधकर घुमाने की सजा एक प्रतीकात्मक चेतावनी थी.'
'शुद्धिकरण अनुष्ठान' किया गया घटना के बाद गांव के बुजुर्गों ने एक 'शुद्धिकरण अनुष्ठान' किया और फिर उस जोड़े को युवक के पिता के साथ रहने की अनुमति दे दी गई. नारायणपटना पुलिस थाने के इंस्पेक्टर इन चार्ज (IIC) प्रमोद नायक ने बताया कि वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के लिए एक टीम को गांव भेजा गया है.
यह ओडिशा में इस सप्ताह हुई ऐसी दूसरी घटना है. इससे पहले रायगढ़ा जिले में भी एक जोड़े को हल के साथ बांधकर खेत जोतने के लिए मजबूर किया गया था. सरकार और प्रशासन से इस तरह की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग उठने लगी है ताकि ऐसे अपमानजनक 'समाजिक फैसलों' पर रोक लग सके.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







