
ओडिशा: अंदरूनी चोटों की वजह से हुई रूसी नागरिक की मौत, पुलिस का दावा
AajTak
ओडिशा में रूसी नागरिक पावेल एंटोव की मौत ने पुलिस को उलझाकर रख दिया है. कहने को उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे, लेकिन फिर भी क्योंकि उन्हें कई अंदरूनी चोटें आई थीं, उनकी किडनी भी डैमेज हुई थी, ऐसे में कुछ सवालों के जवाब मिलना अभी भी बाकी है.
ओडिशा में दो रूसी नागरिकों की मौत पर कई सवाल अभी भी बने हुए हैं. पुलिस ने क्रिमिनल एंगल से इनकार कर दिया है, लेकिन कहा जा रहा है कि पावेल एंटोव की मौत का कारण अंदरूनी चोटें रहीं. उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे, इसी वजह से साजिश वाले एंगल को नकार दिया गया है. बताया गया है कि होटल की तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर पॉवेल की मौत हुई. अब पुलिस ने अपनी जांच में तो कई बातों को स्पष्ट कर दिया है, लेकिन कुछ सवाल अभी भी कायम हैं. उन सवालों की वजह से इस रूसी नागरिक की मौत एक बड़ा विवाद बनती जा रही है.
असल में आजतक को एक क्राइम ब्रांच के एक बड़े अधिकारी ने बताया है कि अंदरूनी चोटें और फ्रैक्चर की वजह से पावेल एंटोव की मौत हुई. उनकी इंटरनल ब्लीडिंग काफी हो चुकी थी, इस वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया. ये भी जानकारी दी गई कि रूसी सांसद की किडनी बुरी तरह डैमेज हो गई थी. अब सवाल ये है कि उनकी किडनी डैमेज हुई, अंदरूनी चोटें आईं, लेकिन शरीर पर कोई निशान कैसे नहीं था.
अभी के लिए जिस साई इंटरनेशनल होटल में ये मौतें हुई थीं, वहां के एक हिस्से को सीज कर दिया गया है. पुलिस उस इलाके में किसी को भी जाने नहीं दे रही है और अभी भी मामले की जांच कर रही है. रूसी दूतावास द्वारा भी इस केस पर पैनी नजर रखी जा रही है. उनकी तरफ से किसी तरह का सवाल तो नहीं उठाया जा रहा है, लेकिन विस्तृत जांच की मांग जरूर हुई है. बताया जा रहा है कि पॉवेल और उनके दोस्त व्लादिमीर एक ही रूम रह रहे थे. वो रूम ग्राउंड फ्लोर पर ही था. 24 दिसंबर को उनके साथी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी, तब पॉवेल ने उनके अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया था और वे बाद में उसी दिन होटल की छत तक गए थे. यहां ये सवाल उठता है कि जब वे अपने दोस्त की मौत की वजह से डिप्रेस चल रहे थे, उन्हें छत पर जाने कैसे दिया गया? बड़ी बात ये है कि उन्हें किसी ने भी छत पर जाते हुए नहीं देखा.
जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को 65 वर्षीय रूसी नेता और कारोबारी पावेल एंटोव की होटल की तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई थी. होटल स्टाफ को खून से लथपथ हालत में उनका शव मिला था. इससे पहले एंटोव के सहयात्री और दोस्त व्लादिमीर बिडेनोव उसी होटल की पहली मंजिल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिले थे. उनके पास कुछ शराब की खाली बोतलें भी पड़ी हुई थीं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









