
ओडिशाः वाटर पंप चोरी के आरोप में 3 आरोपियों को पेड़ से बांधा
AajTak
ओडिशा के मयूरभंज जिले के मोरादा थाना इलाके में वाटर पंप चोरी करने के आरोप में 3 लोगों को पेड़ से बांध देने का यह पूरा मामला तब सामने आया जब इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया.
ओडिशा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जब चोरी के आरोप में पंचायत ने 3 आरोपियों को घंटों तक पेड़ से बांधने का आदेश दे दिया. घटना राज्य के मयूरभंज जिले की है, जहां खाप पंचायत शैली में अजीबोगरीब तरीके से न्याय सुना दिया गया. चिकमटेटिया गांव में एक घर से वाटर पंप चोरी हो गया. चोरी के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा गया और उन्हें एक पेड़ से बांध दिया गया.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











