
ऑस्ट्रेलिया में भारत के पूर्व उच्चायुक्त को एक लाख डॉलर जुर्माना देने का आदेश, कर्मचारियों को कम दी थी सैलरी
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में भारत के पूर्व उच्चायुक्त (High Commissioner) पर घरेलू कर्मचारियों को कम वेतन देने को लेकर जुर्माना लगाया गया है. पूर्व उच्चायुक्त पर एक लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. ऑस्ट्रेलिया की एक कोर्ट ने ये आदेश दिया है.
ऑस्ट्रेलिया में भारत के पूर्व उच्चायुक्त (High Commissioner) पर घरेलू कर्मचारियों को कम वेतन देने को लेकर जुर्माना लगाया गया है. पूर्व उच्चायुक्त पर एक लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. ऑस्ट्रेलिया की एक कोर्ट ने ये आदेश दिया है. पूर्व उच्चायुक्त को उन घरेलू कामगारों को जुर्माना देना होगा जो एक साल के काम के लिए प्रतिदिन 10 डॉलर से कम कमाते हैं. उच्चायुक्त को एक पूर्व घरेलू कामगार को लगभग 100,000 डॉलर का जुर्माना देने का आदेश दिया गया है, जिसे उन्होंने एक साल से अधिक के काम के लिए प्रतिदिन 10 डॉलर से भी कम भुगतान किया.
जुर्माने के तहत नवदीप सूरी सिंह को सीमा शेरगिल को कैनबरा में तत्कालीन उच्चायुक्त के आवास पर काम करने के लिए लगभग 136,000 डॉलर और साथ में ब्याज चुकाने को कहा गया है. ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने बुधवार को कैनबरा में पूर्व भारतीय उच्चायुक्त नवदीप सूरी को आदेश दिया कि वह 2016 में उनके लिए 13 महीने तक काम करने वाले घरेलू स्टाफ को जुर्माना दें.
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सूरी ने अपने घरेलू नौकर शेरगिल को अप्रैल 2015 और मई 2016 के बीच लगभग 3,400 ऑस्ट्रेलियन डॉलर का भुगतान किया, जो प्रतिदिन 10 डॉलर से भी कम है. पिछले साल फेडरल कोर्ट में शेरगिल ने बताया था कि अप्रैल 2015 और मई 2016 के बीच 13 महीने की अवधि में उन्होंने सप्ताह के सातों दिन प्रतिदिन 17.5 घंटे काम किया.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक है. हमले में उनके बेटे, डिप्टी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उन्हें करीबी साथी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खून का बदला लेंगे. लारिजानी को सुरक्षा और राजनीति के बीच अहम कड़ी माना जाता था. संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख ने भी उन्हें निडर नेता बताया. लगातार हमलों से ईरान के नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.










