
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर फोकस
AajTak
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 16 से 19 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बलों के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर ट्रेनिंग, जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज और कैपेसिटी बिल्डिंग पर चर्चा करेंगे.
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 16 से 19 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं. उनकी इस यात्रा का उद्देश्य भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा सहयोग को और मजबूत करना और दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देना है. जनरल द्विवेदी अपनी इस यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बलों के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठकें करेंगे.
इन बैठकों में ट्रेनिंग, जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज, कैपेसिटी बिल्डिंग जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिससे दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग को और सुदृढ़ किया जा सके. सिडनी में जनरल उपेंद्र द्विवेदी ऑस्ट्रेलिया के फोर्सेज कमांड (FORCOMD), स्पेशल ऑपरेशंस कमांड (SOCOMD) और सेकेंड डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे.
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई सेना के सेकेंड डिवीजन की टुकड़ियां भारत के साथ द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘AUSTRAHIND’ में नियमित रूप से भाग लेती हैं, जिसका अगला संस्करण 2026 में भारत में प्रस्तावित है. ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा पहुंचने पर सेना प्रमुख को औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. इसके बाद उनकी मुलाकात ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख साइमन स्टुअर्ट से होगी.
यह भी पढ़ें: '88 घंटे तक लहर की तरह चला ऑपरेशन सिंदूर', आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने बताई पूरी कहानी
दोनों वरिष्ठ अधिकारी यूएस आर्मी वॉर कॉलेज के 2015 बैच के पूर्व छात्र हैं और उनके बीच मजबूत पेशेवर संबंध माने जाते हैं. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मुख्यालय में रक्षा सहयोग, आधुनिकीकरण और भविष्य की सैन्य क्षमताओं पर एक विस्तृत राउंडटेबल चर्चा आयोजित की जाएगी. अपनी यात्रा के दौरान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ऑस्ट्रेलियन डिफेंस कॉलेज के कमांडर से भी मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रेलियन कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में अधिकारियों को संबोधित करेंगे.
इसके अलावा, वह ऑस्ट्रेलिया के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स और रक्षा विभाग के सचिव से भी मुलाकात करेंगे और जॉइंट ऑपरेशंस कमांड मुख्यालय का दौरा कर मल्टी-डोमेन और इंटीग्रेटेड मिलिट्री ऑपरेशन की जानकारी प्राप्त करेंगे. जनरल उपेंद्र द्विवेदी ऑस्ट्रेलियन वॉर मेमोरियल में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और ऑस्ट्रेलिया में रह रहे पूर्व भारतीय सैनिकों से भी मुलाकात करेंगे. उनकी यह यात्रा इंडो-पैसिफिक रीजन में शांति, स्थिरता और सुरक्षा के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया की साझा प्रतिबद्धता को और मजबूती देगी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






