
ऑफिस है या जेल... इस कंपनी में फोन, टॉयलेट ब्रेक और खाने पर है ऐसी सख्ती
AajTak
डेंटल उत्पाद बनाने वाली चीन की कंपनी पर कई गंभीर आरोप लगे हैं. इसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. वहां निगरानी कैमरों का उपयोग करके कर्मचारियों पर नजर रखी जाती है कि कोई ऑफिस पॉलिसी का उल्लंघन तो नहीं कर रहा. ऐसा करने पर कर्मियों पर भारी जुर्माना लगा दिया जाता है.
चीन में एक ऐसी कंपनी है, जहां पर कर्मचारियों के लिए जेल से भी बदतर माहौल हैं.सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा होने के बाद कंपनी की काफी आलोचना हो रही है और वहां ऐसी हालात के लिए जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के अनहुई प्रांत के हेफ़ेई में स्थित डेंटल केयर के उत्पाद बनाने वाली एक कंपनी में जेल जैसी सख्त ऑफिस पॉलिसी है. यहां कर्मचारियों से फूड डिलीवरी लेने अपनी जगह से बाहर नहीं जा सकते हैं. उन्हें सीमित समय के लिए टॉयलेट ब्रेक मिलता है. ऑफिस के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर पाबंदी है. किसी भी इमरजेंसी में ऑफिस से बाहर नहीं निकल सकते
जेल जैसी है ऑफिस की स्थिति हाल ही में चीनी सोशल मीडिया पर यह विवाद सामने आया है. चीन की इस कंपनी को इस "जेल-शैली" वाली कार्य स्थितियां को लागू करने के लिए कानूनी सजा का सामना करना पड़ सकता है. सोशल मीडिया पर यह खुलासा हुआ कि वहां की कार्यस्थल नीतियां सख्त हैं और प्रबंधन शैली कठोर है. इस वजह से कर्मचारियों को काफी परेशानी होती है.
मार्केट में है कंपनी की अच्छी हिस्सेदारी सुपर डियर (चीनी में शियाओलुमामा) नामक इस कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, 2016 में स्थापित सुपर डियर ने 2023 की पहली छमाही में डेंटल उत्पादों में 75 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की. इसकी वार्षिक बिक्री कथित तौर पर 400 मिलियन युआन (55 मिलियन अमेरिकी डॉलर) तक पहुंच गई.
सोशल मीडिया पर भड़का लोगों का गुस्सा इस कंपनी के ऑफिस में लागू नीतियों की एक कॉपी कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. इन नियमों की कॉपी को देखने से पता चला है कि कर्मचारियों को काम के घंटों के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग करने या कंपनी परिसर से बाहर जाने पर सख्त प्रतिबंध है.
लंच ब्रेक पर भी नहीं जाने दिया जाता है बाहर कई कर्मचारियों ने यह भी बताया कि उन्हें लंच ब्रेक के दौरान भी कार्यालय से बाहर जाने की अनुमति नहीं है. यहां तक कि उन्हें भोजन मंगाने के लिए अपने डेस्क तक ही सीमित रखा जाता है. यानी डेस्क से बाहर निकलकर ऑफिस के गेट पर जाकर भी फूड डिलीवरी नहीं ले सकते हैं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











