
ऑफिस से घर आई महिला रह गई दंग, बेडरूम में बॉयफ्रेंड संग थी कोई और लड़की!
AajTak
16 घंटे की शिफ्ट करने के बाद जब महिला ऑफिस से लौटी तो देखा कि बेडरूम में बॉयफ्रेंड गैर महिला के साथ था. महिला ने इसके बाद बॉयफ्रेंड से कोई झगड़ा नहीं किया. उनका रिएक्शन वायरल हो गया है.
एक महिला 16 घंटे की शिफ्ट कर ऑफिस से घर लौटी. वो इतनी थकी हुई थी कि सीधे बेड पर जाकर सोना चाहती थी. लेकिन जैसे ही वो बेडरूम में दाखिल हुई, उसने देखा कि उसका एक्स-बॉयफ्रेंड एक दूसरी महिला के साथ कमरे में है. ये देखने के बाद उसने जो रिएक्शन दिया वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
दरअसल, इस घटना का जिक्र करते हुए टेलर डनहम (Taylor Dunham) नाम की महिला ने टिकटॉक पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वो कहती हैं कि 16 घंटे की शिफ्ट करने के बाद जब वो ऑफिस से लौटी तो देखा कि बेडरूम में 'बिन बुलाया मेहमान' मौजूद है. डनहम ने बताया कि बेडरूम में उसका एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ एक महिला मौजूद थी.
अपने बेडरूम में एक्स-बॉयफ्रेंड को दूसरी महिला संग देख टेलर डनहम उस वक्त बिल्कुल भी नहीं भड़कीं. बल्कि डनहम चुपचाप सो गईं.
उन्होंने अपने तब बॉयफ्रेंड रहे शख्स और उसकी महिला दोस्त से कहा कि वो कहीं और जाए, क्योंकि वह बहुत थक गई है. डनहम कहती हैं कि 16 घंटे की शिफ्ट करने के बाद मैं बहुत थक गई थी और झगड़े के मूड में नहीं थी.
टिकटॉक पर डनहम के इस वीडियो को 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये क्लिप वायरल हो गई है. यूजर्स ने भी उनके इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट किया है.
बहुत से यूजर्स डनहम के एक्स-बॉयफ्रेंड और उसकी महिला दोस्त की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्सुक थे, तो कई लोगों ने पूछा कि क्या डनहम ने बाद में लड़ाई की? कुछ कमेंट्स का जवाब देते हुए डनहम टेलर कहती हैं- 'मैंने उन्हें अपना बैग उठाने के लिए कहा था और फिर वो चले गए. मैं उस रात बहुत आराम से सोई.' बता दें कि इसी घटना के साथ डनहम टेलर और उनके बॉयफ्रेंड का ब्रेकअप भी हो गया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










