
ऑफिस के लिए निकला शख्स, डेढ़ करोड़ लेकर घर लौटा! बताई अजीबोगरीब कहानी
AajTak
एक शख्स ऑफिस के लिए निकला. लेकिन रास्ते में वो एक शॉप पर रुक गया. यहां उसने ऐसा काम किया कि घर लौटते वक्त शख्स डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा का मालिक बन गया. खुद उसने अपनी कहानी बयां की है.
हाथों में खुजली, मतलब पैसा आने वाला है... आपको ऐसे बहुत सारे लोग मिले होंगे जो आज भी इस तरीके के अंधविश्वास को मानते हैं. वहीं, कुछ तो ऐसी धारणाओं को इतना ज्यादा मानते हैं कि वो इसके मुताबिक ही चलते हैं. कुछ ऐसा ही एक महिला भी मानती थी. हालांकि, किस्मत से उसका ये अंधविश्वास सच साबित हुआ. आइए जानते हैं पूरी कहानी, खुद महिला के बेटे की जुबानी...
डेली स्टार की खबर के मुताबिक, मामला अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना का है. जहां रहने वाली एक महिला को यकीन था कि उसके बेटे के हाथ में हो रही खुजली उसे अमीर बनाएगी. हाल ही में महिला का ये विश्वास हकीकत में बदल गया. उसका बेटा एक झटके में करोड़पति बन गया.
महिला के बेटे का नाम डोनल्ड पिटमैन है. पिटमैन ने कहा कि मेरी मां अक्सर कहा करती थी कि हाथ में अगर खुजली हो रही हो तो उसे फौरन अपनी जेब में डाल लेना चाहिए. इससे पैसे आने की संभावना बढ़ जाती है.
बकौल पिटमैन- एक दिन हाथों में खुजली हो रही थी. एक हाथ को जेब में डाला और वेव्स मार्ट एंड ग्रिल (Waves Mart & Grill) से Ruby Red 7s लॉटरी का टिकट खरीद लिया. जब उसे स्क्रैच किया तो होश उड़ गए. क्योंकि, पिटमैन की 2 लाख डॉलर (तकरीबन 1 करोड़ 65 लाख रुपये) की लॉटरी लग गई थी.
पिटमैन ने इसका श्रेय अपनी मां को दिया है. जब उन्होंने मां को इस बारे में बताया, तो वह खुशी से झूम उठी. पिटमैन जीती हुई रकम के एक हिस्से को सेविंग्स में डालना चाहते हैं. साथ ही एक Dirt Bike खरीदना चाहते हैं. बाकी पैसे घर के रेनोवेशन और शॉपिंग आदि पर खर्च करेंगे.
ऑफिस के लिए निकला था, लेकिन...

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










