
ऑपरेशन सिंदूर में सरगोधा, नूर खान समेत ये पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने हुए तबाह, सैटेलाइट तस्वीरें दे रहीं गवाही
AajTak
सैटेलाइट तस्वीरों से पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर भारत के हमले की पुष्टि होती है, जो इस्लामाबाद से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर एक प्रमुख सैन्य बेस है. पहले PAF स्टेशन चकलाला के नाम से जाना जाने वाला यह बेस सैन्य ऑपरेशन, वीआईपी ट्रांसपोर्ट, एयर फ्यूलिंग के काम आता था.
भारतीय वायु सेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 10 मई को कम से कम आठ पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसके बाद सैटेलाइट तस्वीरों से इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्राउंड पर काफी नुकसान होने की पुष्टि हुई है. इनमें रफ़ीकी, मुरीदके, चकलाला, रहीम यार खान, सकर, चुनियन, पसरूर और सियालकोट में रडार सेंटर, कमांड और कंट्रोल सेंटर और गोला-बारूद डिपो शामिल थे. ओपन-सोर्स एक्सपर्ट के मुताबिक हमले एडवांस एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइल (ALCM) का इस्तेमाल करके किए गए थे, जो ब्रह्मोस हो सकती है.
बेंगलुरु स्थित सैटेलाइट खुफिया एजेंसी कावा स्पेस ने पाकिस्तान के भोलारी, जकोकाबाद और मुशाफ में स्थित पाकिस्तानी वायु सेना (PAF) बेस पर बम से हुए नुकसान का आकलन करते हुए एक फोटो शेयर की है, जिसमें सटीक हमले का असर दिखाया गया है.
हाई रेजोल्यूशन इमेजरी में पाकिस्तानी एयरफोर्स के भोलारी एयरबेस के एक हैंगर पर सीधा हमला दिखाया गया है. फोटो में मलबा और ढांचे को हुआ नुकसान साफ दिखाई दे रहा था. हमले की जगह रनवे के करीब होने से पता चलता है कि टारगेटेट हैंगर की रिएक्शन अलर्ट देने में अहम भूमिका हो सकती थी.
जैकोबाबाद के शाहबाज एयरबेस पर एक और सटीक हमला मेन एप्रन पर हैंगर पर हुआ. कावा स्पेस की तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि घटनास्थल पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है.
सरगोधा एयरबेस पर भी दो जगहों पर हमला हुआ और ताजा तस्वीरों में रनवे के मिडिल और उसके चौराहे पर मलबा दिखाई दे रहा है.
ओपन सोर्स एक्सपर्ट डेमीन साइमन की ओर से अपने एक्स हैंडल पर शेयर की गई चीनी सैटेलाइट फर्म MizazVision की तस्वीरें पुष्टि करती हैं कि पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस को भी निशाना बनाया गया था. भारतीय वायुसेना के हमले में कथित तौर पर ग्राउंड सपोर्ट वाहनों और साइट पर अहम बुनियादी ढांचे को निष्क्रिय करने पर फोकस किया गया था.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







