
'ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन हार गया था भारत', पूर्व CM और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण का विवादित बयान
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के ‘पहले दिन हार’ वाले बयान से विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने वायुसेना और सीजफायर पर सवाल उठाए. BJP ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर सेना विरोधी होने का आरोप लगाया है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. चव्हाण ने विवादित बयान देते हुए कहा ऑपरेशन सिंदूर के पहले ही दिन भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा और भारतीय वायुसेना पूरी तरह से ठप रही.
चव्हाण ने कहा कि 7 मई को करीब आधे घंटे तक चली हवाई झड़प में भारतीय पक्ष को भारी नुकसान हुआ, चाहे लोग इसे मानें या न मानें. उन्होंने यहां तक दावा कर दिया कि इस दौरान भारतीय लड़ाकू विमान मार गिराए गए और वायुसेना का एक भी विमान उड़ान नहीं भर सका.
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर की पूरी सच्चाई देश के सामने नहीं लाई गई है. उनके मुताबिक, युद्ध में नुकसान होना सामान्य है, लेकिन सरकार कुछ तथ्यों को छुपा रही है. उन्होंने कहा कि सेना के स्तर पर जहां रणनीतिक चूक हुई, उसे स्वीकार किया गया है, लेकिन सरकार सच सामने नहीं आने दे रही.
सीजफायर पर उठाए सवाल
चव्हाण ने यह भी दावा किया कि विदेशी मीडिया भारत को ज्यादा नुकसान होने की बात कर रहा है, और चीन की वजह से पाकिस्तान की सैन्य ताकत बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि भारत के किसी भी विमान के उड़ते ही चीन को इसकी जानकारी मिल जाती है, जो पाकिस्तान तक पहुंचा दी जाती है, जिससे भारत का “सरप्राइज एलिमेंट” खत्म हो जाता है.
यह भी पढ़ें: तुर्किए मेड पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय सेना ने प्रदर्शनी में लगाया, ऑपरेशन सिंदूर में मार गिराया था

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








