
ऑपरेशन ब्लू स्टार के विरोध में छोड़ी थी IPS की नौकरी, जानें कौन हैं संगरूर से सांसद बने सिमरनजीत
AajTak
संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए मैदान में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान, आम आदमी पार्टी से गुरमेल सिंह, कांग्रेस के दलवीर गोल्डी और बीजेपी के कवल ढिल्लों, अकाली दल की कमलदीप कौर राजोआणा चुनाव मैदान में थे. संगरूर सीट से दो बार सांसद रहे भगवंत मान के सीएम बनने के बाद इस्तीफा दे दिया था.
Sangrur Bypoll Results: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे के बाद खाली हुई संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने अपनी जीत दर्ज करा दी है. सिमरनजीत सिंह मान ने सात हजार से अधिक वोटों के अंतर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमेल सिंह हराया है. सिमरनजीत सिंह मान इंदिरा गांधी के ऑपरेशन ब्लू स्टार के विरोध में IPS की नौकरी छोड़ने के बाद सुर्खियों में आए थे.
अमरिंदर सिंह के साढू भाई हैं सिमरनजीत
सिमरनजीत सिंह मान पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साढू भाई हैं. कैप्टन अमरिंदर की पत्नी परनीत कौर और सिमरनजीत सिंह मान की पत्नी गीतइंदर कौर सगी बहनें हैं.
परनीत और गीतइंदर के पिता ज्ञान सिंह काहलों नौकरशाह रहे हैं. वे पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव रह चुके हैं. ज्ञान सिंह काहलों ने अपनी दोनों बेटियों को विरासत में सियासत दी, इसलिए दोनों ही सक्रिय राजनीति में रहती हैं. परनीत केंद्रीय मंत्री रही हैं, जबकि गीतइंदर पार्टी में काम करती हैं.
दो बार सांसद रह चुके हैं सिमरनजीत सिंह
नौकरी छोड़ने के बाद सिमरनजीत सिंह मान ने राजनीति में कदम रखा. उन्होंने शिरोमणि अकाली दल अमृतसर पार्टी बनाई. सिमरनजीत सिंह मान तरनतारन से दो बार सांसद रह चुके हैं.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










