
ऑपरेशन टैंकर माफिया: खुफिया कैमरे में कैद दिल्ली के 'पानी खोर', एक टैंकर की कीमत ₹3 हजार
AajTak
राजधानी दिल्ली में जल संकट गहरा गया है और आलम ये है कि टैंकर माफिया पानी की अवैध सप्लाई कर रहे हैं. आजतक की अंडरकवर टीम ने दिल्ली के विभिन्न इलाके का दौरा कर ऐसे लोगों का पता लगाया है, जो खुलेआम इस अवैध सप्लाई में जुटे हैं. पढ़ें आखिर दिल्ली में कैसे चल रहा है अवैध पानी सप्लाई का खेल.
राजधानी दिल्ली में पानी पर राजनीति गरमा गई है. पानी के लिए दिल्ली वाले मारामारी कर रहे हैं. वहीं दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार इस संकट का ठीकरा जहां हरियाणा के ऊपर थोप रही है, तो वहीं बीजेपी कह रही है कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार इस संकट को जानबूझकर बढ़ा रही है, ताकि टैंकर माफिया को बढ़ावा देकर वे भ्रष्टाचार के पैसे से अपनी जेब भर सकें.
आज तक की टीम ने पानी के संकट के बीच चल रहे भ्रष्टाचार के खेल को समझने की कोशिश की. टीम ने खूफिया कैमरे में दिल्ली का वो सच कैद किया जहां दिल्ली की प्यास की कीमत लगाई जा रही है.
हर बूंद को बनाया पैसा कमाने का जरिया
जिस दिल्ली में मुफ्त पानी देने का वादा किया गया था वहां जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है. दिल्ली के गली मोहल्लों में भले ही पानी की किल्लत से जंग जैसे हालात हों, लेकिन दिल्ली के टैंकर माफिया की लॉटरी लग गई है, जिन्होंने हर बूंद को पैसा कमाने का जरिया बना दिया है.
दिल्ली में ये गोरखधंधा कितनी बेशर्मी से चल रहा है, ये दिखाने के लिए आजतक की अंडर कवर टीम दिल्ली के संगम विहार पहुंची, जहां हमारी मुलाकात एक टैंकर माफिया रितेश से हुई जो अपने घर से ही ये कारोबार चलाता है. आजतक की अंडरकवर टीम ने घर बनवाने के नाम पर पानी की डिमांड रखी.
... तो एक टैंकर की कीमत 3000 रुपये

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











