
ऑनलाइन हुआ प्यार, अनजान लड़की से मिलने 8000 KM दूर पहुंच गया लड़का! फिर हुआ ये
AajTak
सोशल मीडिया पर चैट के बाद एक 32 वर्षीय शख्स हजारों किलोमीटर का सफर तय कर अनजान लड़की से मिलने विदेश पहुंच गया. खुद उसने अपनी इस कहानी को शेयर किया है.
एक 32 वर्षीय शख्स हजारों किलोमीटर का सफर तय कर अनजान लड़की से मिलने पहुंच गया. सोशल मीडिया पर उसने अपनी इस दिलचस्प कहानी को शेयर किया है. शख्स गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद लड़की से मिलने विदेश पहुंचा था.
शख्स का नाम पैडी कैम्पबेल (Paddy Campbell) है और वो स्कॉटलैंड के रहने वाले हैं. कैम्पबेल का कुछ महीने पहले अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था. जिसके बाद उन्होंने डेटिंग साइट Tinder की ओर रुख किया. यहां उनकी मुलाकात ब्रिगेट केली (Bridget Kelly) नाम की लड़की से हुई. केली अमेरिका की रहने वाली हैं.
डेटिंग साइट पर बातचीत के बाद कैम्पबेल और केली ने मिलने का प्लान किया. लेकिन 8 हजार किलोमीटर से ज्यादा की दूरी उनकी मुलाकात में अड़चन बन रही थी. हालांकि, कैम्पबेल ने फिर भी स्कॉटलैंड के Edinburgh से अमेरिका के Wisconsin शहर जाने का प्लान बना लिया.
8 हजार किमी दूर लड़की से मिलने पहुंचा
TikTok पर अपनी कहानी शेयर करते हुए कैम्पबेल ने बताया कि केली ने उन्हें एक शादी में शामिल होने का न्योता दिया था. केली से मिलने की चाहत में मैंने वो निमंत्रण स्वीकार कर लिया. इसके बाद 16 मई को ग्लासगो से डबलिन (आयरलैंड) के लिए फ्लाइट ली. डबलिन में 14 घंटे इंतजार के बाद कैम्पबेल ने शिकागो (अमेरिका) की फ्लाइट पकड़ी. यहां से वो केली के शहर Edinburgh पहुंच गए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










