
ऑनलाइन मिठाई खरीदने में अकाउंट से 2.40 लाख रुपये साफ, थाने में महिला ने बताई पूरी बात, फिर पैसा मिला वापस!
AajTak
मुंबई की एक महिला ऑनलाइन मिठाइयां (Online Sweets) खरीद रही थीं. पेमेंट फेल होने के बाद महिला ने ऑनलाइन उस शॉप का नंबर खोज निकाला, लेकिन वो नंबर किसी साइबर अपराधी का था, जिसपर कॉल करते ही क्रेडिट कार्ड से 2.40 लाख रुपये कट गए.
देश में साइबर अपराधी (Cyber Crime) इतने सक्रिय हो गए हैं, कि लोग हर रोज नए-नए तरीके से ठगे जा रहे हैं. एक महिला ऑनलाइन मिठाइयां (Online Sweets) खरीद रही थीं, इस दौरान ठगी के शिकार होकर 2.40 लाख रुपये गवां दिए. यह मामला अंधेरी मुंबई का है.
दरअसल, दिवाली के मौके पर पूजा शाह नाम की महिला एक फूड डिलीवरी एप (Food Delivery App) के जरिये ऑनलाइन मिठाइयां बुक कर रही थीं. लेकिन पेमेंट ट्रांजैक्शन (Payment Transaction) फेल हो गया. पीटीआई के मुताबिक फिर महिला ने इस स्वीट शॉप का नंबर ऑनलाइन खोज निकाला.
पूजा ने जब उस नंबर पर कॉल किया तो उधर से मिठाई विक्रेता बनकर एक युवक ने पेमेंट कम्प्लीट करने के लिए क्रेडिट कार्ड नंबर और ओटीपी (OTP) शेयर करने को कहा. जिसके बाद महिला ने युवक को Credit Card Number और फिर OTP बता दिया. डिटेल शेयर करने के कुछ मिनट बाद ही महिला के अकाउंट से 2,40,310 रुपये कट गए.
तुरंत एक्शन लेने से पैसा मिला वापस
49 साल की पूजा घबराती हुईं इस ठगी की शिकायत ओसिवारा पुलिस स्टेशन से कीं. पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया, जिससे महिला को अधिकतर अमाउंट वापस मिल गया, दरअसल, तुरंत कदम उठाए जाने की वजह से महिला के अकाउंट से 2,27,205 रुपये दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करने से रोक दिया गया. अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. हालांकि महिला को अधिकतर अमाउंट वापस मिल गया है.
गौरतलब है कि लगातार इस तरह से ठगी के मामले सामने आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर मैंगलोर के एक कस्टमर चिन्मय रमना ने दावा किया कि उन्होंने दिवाली सेल के दौरान एक लैपटॉप का ऑर्डर किया था, लेकिन बदले में उन्हें कुछ ई-कचरे के साथ एक पत्थर मिला. हालांकि, एक दिन बाद उन्हें बताया गया कि फ्लिपकार्ट ने पूरी रकम वापस कर दी है. दिवाली सेल के दौरान इस तरह के कई मामले सामने आए हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










