
ऑनलाइन मंगाई रस्सी, चाकू से गोदा जिस्म और मोहब्बत का कत्ल... प्रेमिका की लाश के साथ कमरे में क्यों था कातिल? उलझी गुत्थी
AajTak
उस कमरे के बेड पर पड़े ब्लैंकेट पर खून के धब्बे थे. फर्श पर भी खून के निशान थे. बेड पर एक मोबाइल भी पड़ा था. ये मोबाइल माया का ही था. ये मोबाइल 24 नवंबर को स्विच ऑफ हो गया था. और इसी से पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि माया का क़त्ल 24 नवंबर को ही हुआ है.
Maya Gogoi Deka Murder Case: बेंगलुरू के एक होटल में एक लड़का और एक लड़की चेक इन करते हैं. इसके बाद वहीं होटल के कमरे में वो लड़का उसके साथ आई लड़की का कत्ल कर देता है. और फिर दो दिनों उसी कमरे में लड़की की लाश के साथ रहता है. जब उस लाश से दुर्गंध आने लगती है, तो वो लड़का वहां से भाग निकलता है. अब पुलिस और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वो कातिल लड़का उस कमरे में लाश के साथ दो दिनों तक क्यों रुका था?
असम की रहने वाली थी माया गोगोई डेका बेंगलुरु के इंदिरानगर में मौजूद है थ्री स्टार सर्विस अपार्टमेंट होटल रॉयल लिविंग. इसी होटल के एक कमरे में एक लाश मिली. जिसे बाहर निकाला गया. ये लाश असम की रहने वाली 19 साल की एक लड़की माया गोगोई डेका की है. लाश दो दिन से होटल के कमरे में पड़ी थी, इसलिए लाश खऱाब होने लगी थी. होटल रॉयल लिविंग के रूम से ही माया की लाश मिली थी.
बेड पर मिला माया का मोबाइल मौका-ए-वारदात पर तस्वीर में साफ है कि बेड और बेड पर पड़े ब्लैंकेट पर खून के धब्बे हैं. फर्श पर भी खून के निशान नजर आ रहे हैं. बेड पर एक मोबाइल भी पड़ा है. ये मोबाइल माया का ही है. ये मोबाइल 24 नवंबर को स्विच ऑफ हो गया था. और इसी से पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि माया का क़त्ल 24 नवंबर को ही हुआ है और अगले दो दिनों तक यानी 26 नवंबर तक उसकी लाश वहीं होटल के कमरे में पड़ी रही. कमरे में बेड के करीब फर्श पर नाइलोन की एक रस्सी भी पड़ी है. इस रस्सी का ऑर्ड़र ऑनलाइन दिया गया था और रस्सी की डिलिवरी इसी होटल में हुई थी.
सीसीटीवी में कैद है माया और लड़के की तस्वीर अब आइए चलते हैं, इसी रॉयल लिविंग होटल के रिसेप्शन की तरफ. रिसेप्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की तस्वीर पुलिस को मिली है, जो 23 नवंबर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट की हैं. बाहर से रिसेप्शन पर दो लोग आते हैं. इनमें एक लड़की है और दूसरा लड़का. लड़के ने सिर पर व्हाइट कैप पहनी हुई है. लड़की के हंसने के अंदाज से साफ है कि दोनों य़हां खुशी-खुशी और अपनी मर्जी से आए हैं. लड़का अब रिसेप्शन पर डिजिटल पेमेंट करता है जबकि लड़की सोफे पर बैठ जाती है. कुछ देर बाद दोनों रिसेप्शन से उठ कर कमरे की तरफ बढ़ जाते हैं. ये वही लड़की माया गोगोई डेका है.
तीन साल पहले असम से बेंगलुरु आई थी माया अब सवाल ये है कि डेका की लाश तो कमरे से बरामद हो गई. पर वो लड़का कौन था और कहां गया? जिसने डेका के साथ इस होटल में चेकइन किया था. तो आइए अप पूरी कहानी सिलसिलेवार जानते हैं. माया गोगोई डेका तीन साल पहले असम से बेंगलुरु आई थी. वो सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के साथ-साथ एक एजूकेशन कनसलटेंसी फर्म में जॉब करती थी. डेका बेंगलुरु में अपने बहन और एक कजन के साथ किरए के एक अपार्टमेंट में रहती थी.
सोशल मीडिया के ज़रिए मिले थे आरव और माया करीब छह महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए ही डेका की मुलाकात केरल के कुन्नूर के रहने 21 साल के आरव हनोय से हुई। दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार. बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन करने के बाद इसी साल आरव कुन्नूर से बेंगलुरु आ गया. आरव ने भी बेंगलुरु की एक कंपनी में स्टूडेंट काउंसलर के तौर पर का करना शुरू कर दिया. अब डेका और आरव की अकसर मुलाकात होती थी.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







