
ऑनलाइन ट्यूटोरियल देख उखाड़े दांत, किया रूट कैनाल... 2 साल में कमाए करोड़ों, फेक डेंटिस्ट का भंडाफोड़
AajTak
एक युवक ने नकली डेंटिस्ट बनकर कई लोगों के दांत उखाड़े, रूट कैनाल और दांत भरने जैसी सर्जरी की. ये सब उसने ऑनलाइन ट्यूटोरियल देखकर करती थी. उसमें उसकी मां भी साथ देती थी.
दांत का इलाज बहुत महंगा हो सकता हैं. इसलिए कभी-कभी कोई सस्ता इलाज मिल जाना बेहतर लगता है. वो भी तब जब दांत में बहुत दर्द हो और आपके पास पैसे कम हों. वहीं सस्ते का सौदा कभी-कभी महंगा भी पड़ जाता है. जब पता चलता है कि जहां आप इलाज करा रहे हैं, वो कोई एक्सपर्ट नहीं, बल्कि एक झोलाझाप है.
ऐसा ही मामला चेक रिपब्लिक में सामने आया. जहां 22 साल के एक युवक और उसके माता-पिता ने दंत चिकित्सा पेशेवर के रूप में खुद को पेश किया और ऑनलाइन ट्यूटोरियल की मदद से दर्जनों रूट कैनाल और दांत भरने का काम किया.
चेक रिपब्लिक में चल रहा था ऐसा चेक गणराज्य में प्राग से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित हैवलिकुव ब्रोड शहर में एक परिवार की कहानी काफी अजीब है. इन्होंने दो साल तक पेशेवर डेंटिस्ट के रूप में काम किया. एक अनाधिकृत क्लिनिक में लोगों के सस्ते उपचार किए, उनके पास कोई मेडिकल प्रशिक्षण नहीं था और सर्जरी या इलाज के लिए ऑनलाइन ट्यूटोरियल का इस्तेमाल करते थे.
इनलोगों ने दर्जनों रोगियों का दांत निकालने , स्थानीय एनेस्थीसिया, रूट कैनाल और दांत भरने का काम किया. जब तक कि उन्हें पुलिस ने आखिरकार पकड़ नहीं लिया. पुलिस ने एक बयान में कहा कि 22 साल के युवक ने खुद को दंत चिकित्सक बताया, हालांकि उसके पास आवश्यक पेशेवर ज्ञान नहीं था.
दंत चिकित्सा से जुड़े कई उपकरण और सामग्री बरामद युवक ने एनेस्थेटिक्स के साथ-साथ अन्य दंत सामग्री भी उपलब्ध कराई, जिस तक उसकी पहुंच थी, जैसे कि फिलिंग, क्लीनिंग पाउडर, गोंद, इंप्रेशन सामग्री और बहुत कुछ. नकली दंत चिकित्सक की मां (50) एक नर्स के रूप में काम करती थी और प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराती थी, जबकि पिता (44) रोगियों के लिए कृत्रिम उपकरण बनाते थे.
दो साल में डेढ़ करोड़ रुपये कमाए पुलिस का अनुमान है कि इन तीन लोगों के परिवार ने नकली डेंटल क्लिनिक खोलकर चार मिलियन चेक कोरुना ($185,500) करीबन डेढ करोड़ रुपये कमाए. उन्हें इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था और उन पर अवैध व्यवसाय चलाने, मनी लॉन्ड्रिंग, हमले का प्रयास, ड्रग डीलिंग और चोरी का आरोप लगाया गया. दोषी पाए जाने पर तीनों को आठ साल तक जेल में रहना पड़ सकता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








