
ऑनलाइन ऑर्डर पर आई Ice Cream में निकला इंसान की उंगली का टुकड़ा, आधी खा लेने पर महिला को पता चला
AajTak
मलाड पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम (Yummo ice cream) कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है. साथ ही आइसक्रीम में मिले मानव अंग को भी FSL (फोरेंसिक) के पास भेज दिया है.
मुंबई के मलाड इलाके में ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिलने से सनसनी फैल गई. घबराई हुई आइसक्रीम खरीदने वाली महिला ग्राहक ने मलाड पुलिस स्टेशन को इस मामले की सूचना दी.
मलाड पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम (Yummo ice cream) कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है. साथ ही आइसक्रीम में मिले मानव अंग को भी FSL (फोरेंसिक) के पास भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, मलाड निवासी महिला डॉक्टर ओरलेम ब्रेंडन सेराओ (27) ने जेप्टो एप के जरिए मंगवाई गई यम्मो आइसक्रीम कंपनी की बटर स्कॉच आइसक्रीम का आधा हिस्सा खा लिया था, लेकिन फिर उसे जीभ पर कुछ अलग सा महसूस हुआ. जब उसने करीब से देखा, तो उसे कोन के अंदर एक इंसान की उंगली का टुकड़ा मिला. यह देख महिला डॉक्टर के होश उड़ गए.
सेराओ की बहन ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी और थाने जाकर आइसक्रीम की कोन पुलिस को सौंपी. पुलिस ने भी अपनी शुरुआती जांच में माना कि आइसक्रीम में इंसान की उंगली थी.
पुलिस ने अब उंगली को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस ने कहा है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. जिस जगह पर आइसक्रीम बनाई और पैक की गई थी, उसकी भी तलाशी ली जाएगी.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











