
ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम में मिली उंगली किसकी थी? DNA रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
AajTak
12 जून को मलाड के ओरलेम निवासी डॉ. ब्रेंडन फेराओ ने एक ऑनलाइन ऐप के जरिए तीन आइसक्रीम कोन ऑर्डर किए थे. उनमें से एक यम्मो ब्रांड का बटरस्कॉच कोन था. उन्होंने आइसक्रीम का आधा हिस्सा खा लिया था, लेकिन फिर उन्हें जीभ पर कुछ अलग सा महसूस हुआ. जब उन्होंने करीब से देखा, तो कोन के अंदर एक इंसान की उंगली का टुकड़ा मिला. यह देख डॉक्टर के होश उड़ गए.
मुंबई के मलाड इलाके में कुछ दिनों पहले ऑनलाइन मंगाई गई आइसक्रीम कोन के अंदर मिली उंगली मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है. डीएनए टेस्ट में यह पता चला है कि उंगली इंदापुर में एक आइसक्रीम फैक्ट्री के कर्मचारी की है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट में बताया गया है कि उंगली और आइसक्रीम फैक्ट्री के कर्मचारी ओमकार पोटे के डीएनए एक ही हैं.
अधिकारी ने कहा, "इंदापुर फैक्ट्री में आइसक्रीम भरने की प्रक्रिया के दौरान पोटे की बीच वाली उंगली का एक हिस्सा कट गया था. बाद में यह मलाड के एक डॉक्टर द्वारा ऑर्डर किए गए आइसक्रीम कोन में पाया गया, जिन्होंने इसकी जानकारी मलाड पुलिस को दी."
दरअसल, यह घटना 12 जून, 2024 को सामने आई, जब मलाड के ओरलेम निवासी डॉ. ब्रेंडन फेराओ ने एक ऑनलाइन ऐप के जरिए तीन आइसक्रीम कोन ऑर्डर किए थे. उनमें से एक यम्मो ब्रांड का बटरस्कॉच कोन था. उन्होंने आइसक्रीम का आधा हिस्सा खा लिया था, लेकिन फिर उन्हें जीभ पर कुछ अलग सा महसूस हुआ. जब उन्होंने करीब से देखा, तो कोन के अंदर एक इंसान की उंगली का टुकड़ा मिला. यह देख डॉक्टर के होश उड़ गए.
डॉ सेराओ की बहन ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी और थाने जाकर आइसक्रीम की कोन पुलिस को सौंपी. पुलिस ने भी अपनी शुरुआती जांच में माना कि आइसक्रीम में इंसान की उंगली थी. पुलिस ने उंगली को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया और यम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की.
Yummo ice cream ने जारी किया था बयान
इस घटना के बाद यम्मो आइसक्रीम्स ने बयान जारी कर कहा था कि ग्राहक की शिकायत मिलने के बाद कंपनी ने मामले में संज्ञान लिया है. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा था कि हमने थर्ड पार्टी से आइसक्रीम बनवाना बंद कर दिया है. आइसक्रीम के उक्त प्रोडक्ट को गोदामों से हटा दिया गया है और बाजार स्तर पर भी ऐसा ही करने की प्रक्रिया में हैं. प्रोडक्ट की क्वालिटी और सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इस मामले का पता चलते ही हम समस्या के निपटारे की ओर बढ़ ही रहे थे कि ग्राहक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. यम्मो आइस क्रीम्स प्रबंधन की तरफ से कहा गया कि वह मामले की जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग करेगा.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







