
ऑटिज्म से पीड़ित इस लड़की का हौसला देखकर चौंक जाएंगे, बनाया ये रिकॉर्ड
AajTak
दुख या बीमारी का समुद्र कितना भी बड़ा क्यों न हो, हौसले से तैरने वाला इसे पार कर ही लेता है. ऐसी ही कहानी है उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की 12 वर्षीय लड़की जिया राय की. जिया को ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसॉर्डर नाम की दिमागी बीमारी है. लेकिन इस बीमारी ने उसके हौसले को कमजोर नहीं किया है. जिया ने वरली सी-लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक 36 किलोमीटर की दूरी 8.36 घंटे में पूरा कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है.
दुख या बीमारी का समुद्र कितना भी बड़ा क्यों न हो, हौसले से तैरने वाला इसे पार कर ही लेता है. ऐसी ही कहानी है उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की 12 वर्षीय लड़की जिया राय की. जिया को ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसॉर्डर (ASD) यानी ऑटिज्म नाम की दिमागी बीमारी है. लेकिन इस बीमारी ने उसके हौसले को कमजोर नहीं किया है. जिया ने वर्ली सी-लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक 36 किलोमीटर की दूरी 8.36 घंटे में पूरा कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है. (फोटोः PRO Defence Mumbai) दो दिन पहले यानी बुधवार को जिया ने अलसुबह 3.50 बजे वर्ली सी-लिंक से तैरना शुरू किया. उसकी तैराकी दोपहर 12.30 बजे गेटवे ऑफ इंडिया पर खत्म हुई. जिया के इस बहादुरी भरे काम के लिए ग्रेटर मुंबई एमेच्योर एक्वेटिक एसोसिएशन ने ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया. (फोटोः PRO Defence Mumbai) आपको बता दें कि जिया को तैरने में मजा आता है. इसलिए वो ऐसे कठिन कार्य करने से हिचकती नहीं है. इससे पहले उसने पिछले साल लॉकडाउन से पहले 15 फरवरी को एलिफैंटा द्वीप से गेटवे ऑफ इंडिया की दूरी तय की थी. 14 किलोमीटर की ये समुद्री यात्रा उसने 3.27 घंटे में पूरी की थी. सबसे कम उम्र ये दूरी तय करने के लिए जिया का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है. (फोटोः भारतीय नौसेना)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










