
ऐसे लोग PF से शादी के लिए एडंवास निकाल सकते हैं पैसा, लेकिन ये शर्त जरूरी
AajTak
प्रोविडेंट फंड (PF) नौकरीपेशा लोगों का भविष्य के लिए सेविंग का एक जरिया है. EPFO के सदस्यों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं. इसमें से एक है शादी और शिक्षा के लिए खाते से एडवांस निकासी. हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं.
प्रोविडेंट फंड (PF) नौकरीपेशा लोगों के लिए सेविंग का जरिया होता है. किसी भी नौकरीपेशा की बेसिक सैलरी का एक हिस्सा पीएफ फंड में जमा होता है और इस राशि पर सरकार की तरफ से सालाना ब्याज मिलता है. सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए पीएफ में जमा राशि पर ब्याज दर बढ़ा दिया है. वित्त वर्ष 2022-23 में अब पीएफ अकाउंट होल्डर को 8.15 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.
EPFO ने मार्च में 2021-22 के लिए EPF पर ब्याज घटाकर 8.1 फीसदी किया था. पीएफ अकाउंट होल्डर जरूरत पड़ने पर अपने खाते में जमा पैसे को आसानी से निकाल सकते हैं. EPFO के सदस्य अपनी शादी के लिए भी फंड से एडवांस की निकासी कर सकते हैं.
कितने पैसों की कर सकते हैं निकासी?
EPFO के अनुसार, मेंबर अपनी शादी के लिए फीएफ फंड से एडवांस निकासी कर सकते हैं. इसके अलावा सदस्य अपने बेटे और बेटी की शादी के लिए भी एडवांस निकासी कर सकते हैं. साथ ही अपने भाई-बहन की शादी के लिए भी वो अपने पीएफ फंड से पैसों की एडवांस निकासी कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रखने वाली बात ये है कि सदस्य अपने फंड में ब्याज समेत जमा राशि का 50 फीसदी हिस्सा ही निकाल सकते हैं. लेकिन इसके लिए शर्त ये है कि भविष्य निधि की सात वर्ष की सदस्यता होनी चाहिए.
निकासी के लिए तय लिमिट
हालांकि, कई भी EPF सदस्यों को इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि वो शादी और शिक्षा के लिए तीन बार से अधिक एडवांस निकासी नहीं कर सकते हैं. आप आसानी से घर बैठे ही पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं. EPFO के मुताबिक ऑनलाइन केवल 72 घंटे में पैसे निकाल सकते हैं. इसका ऑनलाइन प्रोसेस बेहद आसान है. ऑनलाइन पैसा निकालने के लिए आपके आधार कार्ड से पीएफ अकाउंट लिंक होना चाहिए. साथ ही UAN नंबर भी एक्टिवेट होना चाहिए.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







