
ऐसी ड्रेस पहन बच्चों को पढ़ाने स्कूल पहुंची मैडम, पैरेंट्स ने दिया ये रिएक्शन
AajTak
महिला टीचर की ड्रेस देख स्टूडेंट्स के पैरेंट्स ने कहा कि वो 'अटेंशन पाने के लिए बेताब' है, इसीलिए इस तरह के कपड़े पहनकर आती हैं. उन्होंने टीचर की ड्रेस को स्कूल के लिहाज से 'अनुपयुक्त' बताया है. पैरेंट्स ने कहा कि टीचर का स्कूल की फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर डालना 'लोकप्रियता' पाने का स्टंट है.
एक महिला टीचर के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों ने मोर्चा खोल दिया. लोग स्कूल में महिला टीचर के पहनावे से नाराज हैं. उनका कहना है कि टीचर जिस तरह की 'भड़काऊ' ड्रेस पहनकर क्लास में आती हैं, उससे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ता है. मामला अमेरिका के न्यू जर्सी के एक स्कूल का है.
यूजर्स ने आरोप लगाया कि महिला टीचर 'अटेंशन पाने के लिए बेताब' है, इसीलिए वह ऐसे कपड़े पहनकर आती है. वहीं, कई पैरेंट्स का कहना है कि टीचर की ड्रेस स्कूल के लिहाज से 'अनुपयुक्त' है. उन्होंने यह भी कहा कि टीचर का स्कूल की फोटोज को इंस्टाग्राम पर डालना 'सस्ती लोकप्रियता' पाने का स्टंट है.
डेली स्टार के मुताबिक, महिला टीचर का इंस्टाग्राम पर Toybox Dollz नाम से अकाउंट है, जहां वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं. कई फोटोज में वह स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हुए नजर आ रही हैं. क्लास के अंदर वो अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए भी दिखाई दे रही हैं. इंस्टाग्राम पर टीचर के 8 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और उनकी पोस्ट को हजारों की संख्या में लोग लाइक करते हैं.
हालांकि, उनकी कई तस्वीरों पर छात्रों के पैरेंट्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने महिला टीचर की ड्रेस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि टीचर ने क्लासरूम को फोटोशूट का अड्डा बना दिया है. पैरेंट्स ने पूछा कि बच्चों के सामने क्लास में 'भड़काऊ' ड्रेस पहनना कैसा कल्चर है. वहीं, कई यूजर्स ने कहा टीचर को ऐसी ड्रेस किसी क्लब या पार्टी में पहनकर जानी चाहिए ना कि स्कूल में.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.










